फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City council chief found Corona infected

सीएम मीटिंग से लौटकर भाजपा और शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए नप प्रधान कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए विधायक ने दिया सै

Fri, 21 Aug 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
City council chief found Corona infected
कोरोना संक्रमित मिलने पर नप प्रधान को आइसोलेट करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : Fatehabad
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ दो दिन पहले मीटिंग करके दिल्ली से लौटे नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल कोरोना संक्रमित मिले हैं। रिपोर्ट संक्रमित पाए जाने से एक घंटे पहले नप प्रधान ने विधायक दुड़ाराम के साथ शहर में आयोजित दो बड़े कार्यक्रमों में भाग लिया था। नप प्रधान दर्शन नागपाल ने जिला भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा के अभिनंदन समारोह कार्यक्रम और राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ता व शिक्षा विभाग अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों से जांच करवाने की अपील की है। वहीं जिला में शुक्रवार को 11 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। जिला में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 633 हो गई है। संपर्क में आए विधायक दुड़ाराम ने अपने 17 स्टाफ सदस्य समेत देर शाम को कोरोना सैंपल दिया। सोशल मीडिया पर खुद को क्वारंटीन करने की जानकारी भी शेयर की।
विज्ञापन

प्रधान दिल्ली से लौटकर नहीं हुए क्वारंटीन, पहुंच गए कार्यक्रमों में
नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल की खुद की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दिल्ली से लौटने के बाद खुद को क्वारंटीन नहीं किया और दो बड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंच गए। दर्शन नागपाल ने खुद बताया कि बुधवार को दिल्ली में सीएम के साथ मीटिंग में थे और वीरवार को घर पर आए। इसके बाद शुक्रवार को सुबह पहले स्कूल में आयोजित मुख्य द्वार के शिलांयास कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर विधायक दुड़ाराम, डीइओ दयानंद सिहाग, डीईईओ, बीइओ व एमसी समेत कई लोग थे। इसके बाद प्रधान जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचे, जहां पर निवनियुक्त जिला अध्यक्ष के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित था और यहां पर काफी संख्या में भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपी के मरीज है नप प्रधान :
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नप प्रधान दर्शन नागपाल ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग अग्रोहा के कोविड हेल्थ सेंटर में रेफर करेगा।
आनलाइन मोबाइल आर्डर करने वाले चार युवक संक्रमित :
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर फतेहाबाद में कोरोना संक्रमण के पांच मामले सामने आए हैं। खेमा खाती रोड पर मोबाइल आनलाइन बुकिंग का काम करने वाले चार युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चारों युवक एक ही कार्यालय में काम करते हैं। तीन दिन पहले कार्यालय के नीचे फास्ट फूड का काम करने वाला युवक संक्रमित आया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल लिए थे। इसके अलावा टोहाना में दो, रतिया एक और जाखल में एक तथा भूना में दो कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रहा है।
कोरोना से ठीक हुई मां-बेटी ने टीम को दिए फूल
गांव मताना में कोरोना से ठीक हुई मां-बेटी ने स्वास्थ्य विभाग की सीएचसी बड़ोपल की टीम को फूल देकर धन्यवाद किया। मां-बेटी को घर पर ही आइसोलेट किया गया था। शुक्रवार को आइसोलेट का समय पूरा हो गया। इसके अलावा जिला से 9 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

नप प्रधान के संपर्क में आए व्यक्ति टेस्ट करवाएं : डीसी
डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि नप प्रधान दर्शन नागपाल शुक्रवार सुबह स्थानीय राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए है और वे कोरोना पॉजिटिव है। सभी नागरिकों से अपील की है कि वे उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद प्रधान के संपर्क में आए है या फिर अन्य किसी कार्यक्रम में उनके संपर्क में आए है तो वे अपना कोविड-19 टेस्ट अवश्य करवाएं और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार अपने आप को होम क्वारंटीन में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed