फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chit fund company CMD arrested from Punjab, fatehabad

चिटफंड कंपनी का सीएमडी पंजाब से गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chit fund company CMD arrested from Punjab, fatehabad
फतेहाबाद। एसआईटी ने चिटफंड कंपनी वेल्थ वे मार्केटिंग कंपनी के सीएमडी जिला मानसा के सरदूलगढ़ निवासी सुखचैन कुमार को करंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी को एसआईटी ने कोर्ट में पेश किया यहां से तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान एसआईटी ने आरोपी से लोगों की निवेश की राशि बरामद करनी है। इसके अलावा साफ्टवेयर बरामद करना है जिसका कंपनी में बिजनेस के लिए प्रयोग करते थे। एसआईटी के मुताबिक कंपनी ने करीब आठ करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मामले में पुलिस कर्मी पर भी आरोप है। आरोप है कि कंपनी में पुलिस कर्मी भी मिला हुआ था फिलहाल इस बारे में एसआईटी जानकारी जुटा रही है। मामले के मुताबिक शहर पुलिस ने 4 मार्च को ढाणी माजरा निवासी पवन कुमार की शिकायत पर चिटफंड कंपनी के सीएमडी सुखचैन अरोड़ा, एमडी सुखविंद्र सिंह, शिवाजीत, सुखविंद्र सिंह की बेटी, प्रमोटर अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पवन कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी उसके आटो मार्केट में मकान पर आए। आरोपी सुखविंद्र सिंह ने खुद को वेल्थ वे मार्केटिंग कंपनी का एमडी और पुलिस इंस्पेक्टर बताया। इसके अलावा सुखचैन ने खुद को सीएमडी, शिवाजीत ने मैनेजर तथा अजय ने प्रमोटर बताया व एक युवती भी आई। आरोपियों ने उसे 6 गुणा रुपये देने के प्लान के बारे में बताया और कहा कि 52 हजार रुपये की आईडी लगाने पर 3 लाख 25 हजार रुपये मिलेंगे। उसने झांसे में आकर करीब साढ़े 9 लाख रुपये का निवेश कंपनी में कर दिया। लेकिन बाद में उसके खाते में रुपये आने बंद हो गए। जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
मामले में कंपनी के सीएमडी को काबू किया। आरोपी को कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से रिमांड के दौरान निवेश और साफ्टवेयर की जानकारी जुटानी है।
विज्ञापन

- रामभगत, जांच अधिकारी, एसआईटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed