फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chill increased after rain, fog started spreading, weather will change again from tomorrow

Fatehabad News: बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, छाने लगा कोहरा, कल से फिर बदलेगा मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Chill increased after rain, fog started spreading, weather will change again from tomorrow
फतेहाबाद। जिले में सोमवार को हुई बारिश के बाद अब सुबह के समय धुंध छाने लगी है। धुंध से एक ओर किसानाें के चेहरे खिले हुए हैं, तो दूसरी ओर आमजन की समस्या बढ़ गई है। किसानों का मानना है कि धुंध छाने से फसलों में नमी बनेगी, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 27 व 28 दिसंबर को मौसम परिवर्तनशील रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।जिले के तापमान में लगातार तीन दिनों से कमी दर्ज हो रही है। बुधवार को जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट रही। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे रातें और भी ठंडी होने लगी हैं। धुंध छाने के कारण बुधवार को 10 बजे के बाद ही सूर्य के दर्शन हो सके। वहीं, धुंध के दौरान दृश्यता मात्र 40 मीटर तक रही। दृश्यता कम रहने से सुबह के समय यातायात व्यवस्था सबसे अधिक प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


रेलगाड़ियां भी निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। बुधवार को भट्टू रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस एक घंटा 51 मिनट, रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन 59 मिनट, रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन 51 मिनट, धुरी-सिरसा ट्रेन 22 मिनट, कोटा-सिरसा ट्रेन 31 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------------------जिले में वीरवार तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आएगी। अलसुबह धुंध रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वीरवार रात्रि से हवाओं में बदलाव होगा। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से 27 व 28 दिसंबर को मौसम परिवर्तनशील रहने और उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसके बाद मौसम खुश्क रहने की उम्मीद है।

- डॉ. मदन लाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article