फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Children park and food court will be built in Chilli Lake, photo shoots will be possible

Fatehabad News: चिल्ली झील में बनेगा चिल्ड्रन पार्क और फूड कोर्ट, कर सकेंगे फोटो शूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Children park and food court will be built in Chilli Lake, photo shoots will be possible
फतेहाबाद। शहर के सपनों की चिल्ली झील का सुंदरीकरण होने जा रहा है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो एक से डेढ़ साल में शहर को चिल्ली झील को लेकर जो सपने दिखाए गए थे वह सच होंगे। चिल्ली झील में बने तालाब के पास चिल्ड्रन पार्क बनाया जाएगा, पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले होंंगे। इसके साथ ही फूड कोर्ट बनेगा। यहां पर पर्यटन स्थलों की तरह खाने-पीने के लिए दुकानें बनाई जाएंगी। ये ही नहीं चिल्ली झील पर ही फोटो शूट स्थल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने चिल्ली झील के सुंदरीकरण को लेकर फाइनल डिजाइन आर्किटेक्ट से तैयार करवा लिया है। करीब 300 गज निजी जगह को छोड़कर नगर परिषद द्वारा चिल्ली झील को सुंदरीकरण करवाया जाएगा। यहां पर दो फेस में काम होगा। जिसमें पहले फेस में निजी जगह को छोड़कर सुंदरीकरण होगा। इसके बाद निजी जगह की खरीद होने के बाद उस जगह पर दूसरे चरण में सुंदरीकरण होगा और मुख्य गेट के साथ प्रतिमा लगेगी। नगर परिषद जमीन खरीद केस को डीसी के मार्फत उच्च अधिकारियों को भेजेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा चिल्ली झील के सुंदरीकरण की प्रक्रिया करीब चार साल से चल रही है। नगर परिषद ने गाद निकालकर यहां पर तालाब बनाने का काम सिंचाई विभाग को दिया था। सिंचाई विभाग को करीब 1.15 करोड़ रुपये दिए गए थे। सिंचाई विभाग द्वारा गाद निकालकर तालाब बनाया जा चुका है। इस तालाब को पक्का करके इसके ऊपर चहारदीवारी और ग्रिल लगाई जाएगी। इसके अलावा यहां पर सुंदरीकरण के लिए पत्थर रखे जाएंगे। तालाब में लोग कश्ती का मजा ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम घोषणा में शामिल है प्रोजेक्ट :
चिल्ली झील के सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट सीएम घोषणा में शामिल है। इसको लेकर करीब 13 करोड़ का बजट भी जारी हो चुका है। नगर परिषद द्वारा यहां से पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को साढ़े 8 करोड़ रुपये दिए गए थे। जनस्वास्थ्य विभाग पानी निकासी के लिए यहां से रंगोई नाले तक पाइप लाइन डाली जा चुकी है। इस पर करीब 6.65 करोड़ खर्च हो चुके हैं।

हेरिटेज पार्क से जुड़ जाएगी चिल्ली झील, लाइब्रेरी के लिए होगा रिजर्व क्षेत्र
नगर परिषद द्वारा ही पुरानी तहसील चौक में हेरिटेज पार्क का निर्माण कर रखा है। पार्क के निचले स्थल पर चिल्ली झील का क्षेत्र है। डिजाइन के मुताबिक चिल्ली झील का सुंदरीकरण होने के बाद चिल्ली झील हेरिटेज पार्क से भी जुड़ जाएगी। साथ्ज्ञ ही चिल्ली झील में ही लाइब्रेरी के लिए रिजर्व क्षेत्र छोड़ा जाएगा। नगर परिषद लाइब्रेरी का भी भविष्य में निर्माण कर सकता है। ताकि यहां आने वाले लोग लाइब्रेरी में किताबें व समाचार पत्र पढ़ पाएं। इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल के लिए कक्ष होगा। यहां पर सार्वजनिक शौचालयों का भी निर्माण होगा।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास होगी पार्किंग
चिल्ली झील के लिए मेन गेट जवाहर चौक की तरफ से आने वाले रास्ते पर बनाया जाएगा। एंट्री के साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है। इसके आसपास हरियाली करके इसका भी सुंदरीकरण होगा। इसके पास ही दो पहिया और चार पाहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनाई जाएगी।

भूना में 5 करोड़ से बनेगा पर्यटन स्थल, तैयार हुआ डिजाइन
नगर पालिका भूना द्वारा भी तालाब की जगह पर पर्यटन स्थल बनाया जा रहा है। इसको लेकर डिजाइन भी तैयार हो गया है। इस पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां भी पार्क होंगे। इसके अलावा 20 दुकानें बनाई जाएंगी। दो एकड़ में तालाब होगा जहां पर लोग कश्ती का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा यहां पर राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया जाएगा।

कोट
नगर परिषद द्वारा चिल्ली झील का सुंदरीकरण करवाया जा रहा है। इसको लेकर डिजाइन तैयार करवाया जा चुका है। उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलते ही चिल्ली झील का सुंदरीकरण का काम शुरू हो जाएगा। करीब 2.40 करोड़ से सुंदरीकरण होगा। चिल्ली झील क्षेत्र ऐसा हो जाएगा दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए आएंगे।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed