{"_id":"60ca31d08ebc3e2e076fc1a9","slug":"chain-snatching-fatehabad-news-rtk6132857188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से लौट रही महिला के गले से युवकों ने सोने की चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से लौट रही महिला के गले से युवकों ने सोने की चेन छीनी
विज्ञापन
शहर के चार मरला कॉलोनी में गली रामस्वरूप पकोड़े वाली में बुधवार सुबह मंदिर से लौट रही महिला के गले से मोटरसाइकिल सवार दो युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। छीनी गई चेन का वजन करीब दो तोले बताया जा रहा है। संगरिया निवासी महिला एकता ग्रोवर अपने मायके फतेहाबाद के जवाहर चौक में आई हुई थी और मंदिर गई हुई थी और वहां से लौट रही थी। मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें एक युवक महिला के गले से चेन छीन रहा है।
मामले के मुताबिक संगरिया निवासी महिला एकता ग्रोवर अपने मायके आई हुई थी। सुबह करीब साढ़े 7 बजे अपने रिश्तेदार के साथ मंदिर में माथा टेकने के लिए गई थी और वापस लौट रही थी। जब चार मरला कॉलोनी में गली रामस्वरूप पकोड़े वाली में पहुंची तो पीछे से एक युवक आया और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर दो युवक आए थे और पीछा कर रहे थे। जैसे ही मौका मिला तो युवकों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
छीनाझपटी की वारदातों को बदमाश सुबह के समय अंजाम दे रहे है। शहर के जगजीवनपुरा मोहल्ला में 15 दिन पहले सुबह 5 बजे 3500 रुपये मोटरसाइकिल सवार युवक छीनकर ले गए थे। हालांकि युवक चार दिन बाद पकड़े गए। माना जा रहा है कि सुबह के समय पुलिस की गश्त न के बराबर होती और इस समय वह मौका देखकर वारदात को अंजाम दे देते है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवकों ने छीनाझपटी की वारदात के लिए जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया है वह दो दिन पहले बठिंडा से चोरी हुई थी। इस संबंध में बठिंडा थाना में मामला भी दर्ज है। 14 जून को वहां से मोटरसाइकिल को चोरी हुई थी। बुधवार सुबह इसी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल स्नैचिंग की वारदात में किया गया है। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। प्राथमिक जांच में ये सामने आया है कि वारदात में जो मोटरसाइकिल इस्तेमाल हुई है वह बठिंडा से चोरी हुई थी।