फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Car catches fire on forelane, burnt to death

फोरलेन पर कार में लगी आग, धू-धू कर जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Car catches fire on forelane, burnt to death
फतेहाबाद में हिसार-सिरसा रोड पर जलती हुई कार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हिसार-सिरसा रोड फोरलेन पर वीरवार शाम को चलती कार में आग लग गई। कार के इंजन में से लपटें निकलती देख चालक और सवार गाड़ी रोककर उतरे और जान बचाई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इससे पहले गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक हिसार निवासी रविंद्र अपनी डस्टर कार में सिरसा से अपने साथी के साथ वापस हिसार लौट रहा था। जब फोरलेन पर रतिया चुंगी पुल से थोड़ा आगे पहुंचे तो कार के बोनट में से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी। गाड़ी चला रहे रविंद्र ने तुरंत गाड़ी रोकी और अपने साथी के साथ बाहर निकला। कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही गाड़ी में पूरी तरह से आग फैल गई और पूरी तरह से जल गई। आग लगने के पीछे स्पार्किंग कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
फोरलेन पर गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
- यसीन खान, फायर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed