{"_id":"5e5ea4ff8ebc3eeb434ddf2d","slug":"capton-robbed-after-taking-lift-fatehabad-news-rtk545283918","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेकर सैनिक को किया बेहोश, की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट लेकर सैनिक को किया बेहोश, की लूटपाट
विज्ञापन
टोहाना। भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर तैनात गांव समैण से कुछ दूरी पर कुछ लोगों द्वारा लिफ्ट के बहाने बेहोश कर नकदी और आईकार्ड लूट कर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में कैप्टन धीरज सिहाग ने बताया कि वह गांव सिसाय का रहने वाला है और अरूणाचल प्रदेश में भारतीय सेना में तैनात है। उसने बताया कि वह छुट्टी पर आया हुआ है। उसने बताया कि दो मार्च को वह निजी गाड़ी से अपनी बहन से मिलने के लिए जींद के गंाव लोहचब में जा रहा था। करीब तीन बजे जब वह समैण गांव से निकलकर खरडवाल रोड पर पहुंचा। उस समय दो आदमी तथा एक अधेड़ महिला ने उससे लिफ्ट के बहाने गाड़ी को रुकवा लिया। उसने बताया कि तीनों को गाड़ी में बैठाकर वह खडवाल की तरफ चलने लगा तो पीछे बैठे लड़के ने उसके मुंह पर अचानक कपड़ा लगाया, जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस को दी शिकायत में धीरज सिहाग ने बताया कि जब उसे होश आया तो देखा कि उसके गले से सेना का पहचान पत्र, जेब से पर्स, आधार कार्ड, फोटो गायब मिले। शिकायत के अनुसार पर्स में रखे तीन हजार रुपये गायब मिले। पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।