फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   candidate, nomination, jjp, politics, fatehabad

जजपा प्रत्याशी डॉ. विरेन्द्र सिवाच ने नामांकन पत्र किया दाखिल

Fri, 04 Oct 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
candidate, nomination, jjp, politics, fatehabad
फतेहाबाद विधानसभा के लिए नामांकन भरते जजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिवाच। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जजपा प्रत्याशी डॉ. विरेन्द्र सिवाच ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे। जनसभा के दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस सरकार से किसान, कर्मचारी, व्यापारी व समाज हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा की सरकार ने किसान को न तो उसकी फसल का उचित मूल्य दिया और युवाओं को रोजगार के नाम पर दूर-दूर तक धक्के खाने पड़े और फिर उसका पेपर भी लीक हो जाता है। उन्होंने जजपा प्रत्याशी विरेन्द्र सिवाच को एक मेहनती, ईमानदार, समाजसेवी नेता बताया। उन्होंने कहा कि डा. सिवाच ने हमेशा ही हर वर्ग की सामाजिक भलाई के कार्यों में आगे खड़े है, इसलिए जजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। जजपा प्रत्याशी डॉ. विरेन्द्र सिवाच ने जजपा के सुप्रीमो व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल, जजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र लेगा, कुलजीत कुलड़िया, युवा जिलाध्यक्ष अजय संधू, विकास मैहता, अनिल नहला, जतिन खिलेरी, आईएमए के जिला प्रधान पवन मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed