फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Campaign against drugs, meeting to be held on 16th in Bazigar Basti: Sarpanch Arjun

नशे के खिलाफ मुहिम, बाजीगर बस्ती में 16 को होगी बैठक : सरपंच अर्जुन

Thu, 12 Dec 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Campaign against drugs, meeting to be held on 16th in Bazigar Basti: Sarpanch Arjun
जाखल में बैठक करते हुए सरपंच व ग्रामीण। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखल। गांव जाखल की बाजीगर बस्ती में बिक रहे नशे के विरुद्ध लोगों द्वारा आवाज बुलंद की जा रही है। इसे लेकर बुधवार को भी गांव के बाजीगर समाज व अन्य लोगों सहित समाजसेवी संस्थाओं द्वारा एकजुट होकर बैठक का आयोजन किया गया।
गांव जाखल के सरपंच अर्जुन सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें सरपंच ने कहा कि गांव की बाजीगर बस्ती में नशे की बिक्री खुलेआम हो रही है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। गांव की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है, जिससे ग्रामवासी परेशान है। ग्राम पंचायत द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार मुहिम भी चलाई जा रही है। मुहिम के तहत उन्होंने नशे का धंधा करने वाले कुछ लोगों को पुलिस को भी सौंपा है, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त उन लोगों पर धारा 7/51 के तहत हल्की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से सभी गांववासी असंतुष्ट हैं। इसे लेकर लोगों ने बैठक में निर्णय लिया कि नशा मुक्ति को लेकर चलाई जा रही मुहिम को अब और तेज किया जाएगा। इसके तहत क्षेत्र में आने जाने वाले हर अनजान व्यक्ति पर निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के सदस्यों सहित जाखल गांव के पूर्व सरपंच नवजोत विक्की, जाखल मंडी के पार्षद विकास कामरा, गुरुद्वारा बस्ती से फूड एलाइट यूनियन के धुलिया मलिक आदि ने भी नशा विरोधी मुहिम के तहत सहयोग देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहिम में सहयोग देने पर जताई सहमति

बैठक में उपस्थितजनों ने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े लोग जमानत पर बाहर आकर फिर से सक्रिय हो जाते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि नशे पर प्रहार को लेकर आने वाली 16 दिसंबर को बस्ती में बड़े स्तर पर बैठक की जाएगी। पुलिस प्रशासन से भी नशा विरोधी मुहिम के तहत नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि दुलाराम, शहीद नौजवान सभा से बिंदर सिंह, अमरीक, पूर्व सरपंच नवजोत सिंह, पार्षद विकास कामरा सहित बस्ती के कई लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने इस मुहिम में अपना सहयोग देने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed