फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bus drivers are sitting in the city, auto drivers are sitting in the city

बस चालक शहर से बैठा रहे सवारियां, बिफरे ऑटो चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bus drivers are sitting in the city, auto drivers are sitting in the city
ई-रिक्शा ऑटो यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड तक के सफर को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। इस बार ऑटो चालक बिफर पड़े हैं। शहर से होकर गुजरने वाली बसों में सवारियां बैठाने को लेकर ऑटो चालकों में गुस्सा है। शुक्रवार को ऑटो चालक अनाज मंडी के शेड के नीचे इकट्ठे हुए और रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वे विधायक दुड़ाराम के कार्यालय पर पहुंचे, लेकिन विधायक कार्यालय में नहीं होने पर ऑटो चालकों ने रोडवेज महाप्रबंधक शेरसिंह व डीसी जगदीश शर्मा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद डीसी के आदेश पर रोडवेज प्रशासन ने शहर के बीच से रोडवेज बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। पहले नए बस स्टैंड की शुरुआत के साथ ही बसों को बाईपास से निकाला जाने लगा था।
विज्ञापन

ऑटो चालक बोले, जीटी रोड पर कहीं से भी सवारी बैठाते हैं बस चालक
प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालक विजय किराड़, विजेंद्र इटकान, विक्रम सिंह, महेश कुमार सहित कई ऑटो चालकों ने कहा कि नया बस स्टैंड शुरू होने के बाद अब फिर से शहर से बसों का परिचालन होने लगा है। अब रोडवेज व निजी बस के चालक जीटी रोड पर कहीं से भी सवारियां बैठा लेते हैं। यही नहीं ऑटो में बैठी सवारियों को भी उतारकर बसों में बैठा लिया जाता है। इससे उनका कामकाज ठप होकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शहर में 700 ऑटो व 400 ई-रिक्शा चल रहे
ऑटो चालकों ने बताया कि शहर में 700 ऑटो व करीब 400 ई-रिक्शा चल रहे हैं, जिससे उन लोगों के परिवार पल रहे हैं। मगर बस चालकों द्वारा सवारियां बैठाने के कारण उनको सवारियां नहीं मिल रही हैं और पिछले तीन दिनों से वे खाली बैठे हैं। उन्होंने मांग की कि शहर से केवल विद्यार्थियों के समय से ही बसों को गुजारा जाए, इसके बाद नए बस स्टैंड से ही बसों का परिचालन हो। इसके अलावा उनको नए बस स्टैंड पर ऑटो खड़े करने की जगह नहीं दी जा रही है।
चेतावनी- मांगें नहीं मानी तो हड़ताल पर जाएंगे
ऑटो चालकों ने चेतावनी दी कि फिलहाल तो शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया है, अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मामले में जीएम शेरसिंह से भी मिले, लेकिन उनसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सभी ऑटो चालक शहर में प्रदर्शन करते हुए डीसी जगदीश शर्मा से मिले। डीसी को ज्ञापन देकर ऑटो चालकों ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों द्वारा उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है।

ई रिक्शा यूनियन का भी किया गठन
शहर में चल रहे ई रिक्शा चालकों द्वारा शुक्रवार को यूनियन बनाई गई। इस दौरान सर्वसम्मति से पूर्व पार्षद विजय किराड़ को प्रधान चुना गया, जबकि विजेंद्र इटकान को उपप्रधान नियुक्त किया गया। विनोद कांबली को सचिव और अशोक सोलंकी को कैशियर नियुक्त किया गया। यूनियन के सदस्य अशोक प्रेमी, विनोद बिंटू, मुनीश कुमार, पवन, रामगोपाल, प्रकाश, शंकर, संजय, प्रवीन अजीत सिंह, हिमांशु, सुरजीत बिश्नोई सहित अन्य भी उपस्थित थे।

शहर में ऑटो पर बैठकर प्रदर्शन करते ऑटो चालक।

शहर में ऑटो पर बैठकर प्रदर्शन करते ऑटो चालक।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed