{"_id":"6855a22d598c0b15b5076a93","slug":"brothers-and-sisters-got-recognition-through-yoga-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-135781-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भाई-बहनों को योग से मिली पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भाई-बहनों को योग से मिली पहचान
Fri, 20 Jun 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
अपने परिजनों के साथ योग करने वाले तीनों भाई बहन। संवाद
टोहाना। आजाद नगर निवासी एक परिवार के तीन बच्चे योग के माध्यम से अलग अलग मंच पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके चलते प्रशासन उन्हें कई बार सम्मानित भी कर चुका है।
16 साल की भूमि की माता रेनू गृहिणी हैं जबकि पिता सतीश व्यापार करते हैं। दादा बारूराम व दादी संतोष रानी हैं। भूमि दसवीं कक्षा पास कर चुकी हैं और योग में 8 बार राष्ट्रीय स्तर व 28 बार स्टेट पर प्रदर्शन कर चुकी हैं। भूमि पिछले 7 साल से योग में एक्टिव हैं। उन्हें अब तक 67 सर्टिफिकेट अलग-अलग प्रतियोगिता में मिले हैं। भूमि ने दसवीं कक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
भूमि का छोटा भाई ईशांत भी योग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उसने भी अभी तक चार बार नेशनल, 20 बार प्रदेश स्तर व कई बार जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 मेडल हासिल किए हैं। ईशांत योग के साथ साथ ड्राइंग भी अच्छे से करता है। भूमि की छोटी बहन दीक्षा योग में अब तक 12 सर्टिफिकेट जीत चुकी है।