{"_id":"66db470dd98424a6b30727b6","slug":"body-of-athletics-gold-medalist-player-found-in-canal-family-members-accused-of-murder-fatehabad-news-c-21-hsr1033-458251-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एथलेटिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी का नहर से मिला शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एथलेटिक्स के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी का नहर से मिला शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
Fri, 06 Sep 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। तीन सितंबर को लापता हुए स्कूली गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता एथलेटिक्स खिलाड़ी भगत सिंह का शव वीरवार देर रात्रि चांदपुरा हेड के पास से बरामद हुआ है। परिजनों ने मानव स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के पिता सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने शहर पुलिस पर सहयोग न करने का भी आरोप जड़ा।
राजस्थान के नीम का थाना जिले की तहसील श्रीमाधोपुर के गांव सिमारला निवासी देवेंद्र कुमार के बयान पर पुलिस ने कोचिंग एकेडमी के कोच मनजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 5 सितंबर को केस दर्ज किया था। अब शव मिलने के बाद अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।
पिता ने यह लगाए आरोप
मृतक 18 वर्षीय भगत सिंह के पिता देवेंद्र कुमार ने कहा कि उनका बेटा मानव स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच मनजीत के पास एथलेटिक्स में दौड़ की तैयारी करने के लिए आया था। मगर, कोच द्वारा उसके बेटे को एकेडमी से निकाल दिया गया, जिसके बाद उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। इसी के चलते कोच ने षडयंत्र के तहत उसके बेटे को मरवाया है, इसकी जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि टोहाना पुलिस के जांच अधिकारी द्वारा इस मामले में कोई सहयोग नहीं किया गया, जिसके बाद उसने अपने अधिकारियों से बात की तो एसएचओ प्रहलाद सिंह ने एसआई प्रवीण की ड्यूटी लगाई, तब जाकर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
ये हैं खिलाड़ी की उपलब्धियां
मृतक के भाई योगेंद्र ने बताया कि जब उसके भाई भगत सिंह को एकेडमी से निकाला गया तो परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई। उसके भाई के साथ गलत व्यवहार किया गया है। उसका भाई इंडियन गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का सदस्य था। उसके भाई ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर 19 मुकाबलों में 1500 मीटर व 5000 मीटर वॉक रेस में दो गोल्ड और छह किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस में सिल्वर मेडल जीते हैं। वह बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी था।
आरोप बेबुनियाद हैं, मैंने सूचना दे दी थी : कोच
31 अगस्त को भगत सिंह ने उनकी कोचिंग एकेडमी को छोड़ दिया था। इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी गई थी। हमारे ऊपर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। वह सरकारी कोच के पास कोचिंग ले रहा था, इसलिए अब हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं थी।
-मनजीत सिंह, कोच, मानव स्पोर्ट्स अकेडमी, टोहाना
भगत सिंह का शव वीरवार देर रात्रि चांदपुरा हेड से बरामद किया गया। कोच के अनुसार उसने एकेडमी छोड़ दी थी, जिसकी जांच भी की गई है। भगत अपने तीन साथियों के साथ नहर पर नहाने गया था, जहां वह पानी में बह गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पर कार्रवाई में सहयोग न करने के आरोप गलत हैं। दो सब इंस्पेक्टर ने कार्रवाई को पूरा किया है।
-प्रहलाद सिंह, शहर थाना प्रभारी, टोहाना