फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Black clouds prevailed on the first day of Nautpa, hail fell in village Alikan

Fatehabad News: नौतपा के पहले दिन ही छाई रही काली घटाएं, गांव अलीकां में पड़े ओले

Fri, 26 May 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Black clouds prevailed on the first day of Nautpa, hail fell in village Alikan
फतेहाबाद शहर में बूंदाबादी के बीच छतरी लेकर जाते बाइक सवार। 
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को नौतपा के पहले दिन ही आसमान में काली घटाएं छाई रही। शाम को बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, नागपुर खंड के गांव अलीकां व इसके आसपास इलाके में ओलावृष्टि हुई। सामान्य तौर पर नौतपा में भीषण गर्मी पड़ती है, जबकि इस बार मौसम पूरी तरह सुहावना बना रहा। सिर्फ दोपहर को दो घंटे तपिश रही, बाकी दिन में ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में भी नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। 23 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मगर, वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

यह है नौतपा
दरअसल, जब ज्येष्ठ माह में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो उस अवधि को नौतपा कहा जाता है। नौतपा के दौरान गर्मी अपने पूरे चरम पर होती है और सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती है। सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में 15 दिन के लिए प्रवेश होता है। इसके शुरुआती नौ दिन झुलसा देने वाली गर्मी पड़ती है। इस बार 25 मई से शुरू होकर नौतपा आठ जून तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे गांव अलीकां व आसपास के क्षेत्र में गिरे ओले
वीरवार को दोपहर दो बजे रतिया क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश के साथ ही गांव अलीकां व आसपास में ओले पड़ने लगे। करीब दस से पंद्रह मिनट तक ओलावृष्टि हुई। गांव अलीकां के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने बताया कि इस समय ओले पड़ने से ग्रामीण हैरान हैं। ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी भी रिपोर्ट लेने में लगे हैं।
28 मई तक इसी तरह रहेगा मौसम
हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार वीरवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे 28 मई तक भी ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में बादलवाही तथा हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी होगी।जोड़ समाचार:: फाइल नंबर 13 का जोड़



पंजाब सीमा से सटे गांवों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

रतिया। पंजाब सीमा के साथ लगते रतिया क्षेत्र के गांव लधुवास, सरदारेवाला, नंगल, पिलछिया में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे पहले रतिया क्षेत्र में बुधवार रात को आंधी चली। वीरवार सुबह भी काली घटाएं छाई रही। दोपहर को बारिश और ओलावृष्टि हुई।

फतेहाबाद शहर में बूंदाबादी के बीच छतरी लेकर जाते बाइक सवार। 

फतेहाबाद शहर में बूंदाबादी के बीच छतरी लेकर जाते बाइक सवार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed