फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP has no work to get counted: Deependra

भाजपा के पास गिनवाने के लिए भी नहीं कोई काम : दीपेंद्र

Tue, 13 Aug 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP has no work to get counted: Deependra
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
फतेहाबाद। रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के पास गिनवाने के लिए अपने काम नहीं है। उन्हें रैलियों के मंचों से कांग्रेस की सरकार में हुए विकास कार्यों को गिनवाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी अब जो घोषणाएं कर रहे हैं, वह कबूलनामा है कि सरकार ने जनता का शोषण किया है।
विज्ञापन

हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा से पहले मंगलवार को दीपेंद्र फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दस साल में अच्छे काम किए होते तो काम के आधार पर वोट मांगते। अब तो हर घोषणा सरकार की विफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दस साल तक 1,100 रुपये का सिलिंडर देकर जनता को लूटते रहे। अब कांग्रेस का घोषणा पत्र देख गरीबों को 500 रुपये का सिलिंडर देने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि 32 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा कर ली गई है। हर वर्ग कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। इस पदयात्रा को जनता का अपार समर्थन मिला है।
विज्ञापन


कांग्रेस के बजाय भाजपा में ज्यादा गुटबाजी
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे हमारे नेता हैं। उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव के दौरान भी लोकसभा की तरह बेहतर तरीके से टिकट वितरण होगा। कुल 90 हलकों से टिकट के लिए 2,500 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। हर सीट पर एक ही नेता को टिकट मिलेगा, लेकिन मान-सम्मान सभी का किया जाएगा। सभी नेताओं को कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकार में भागीदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भितरघात तो भाजपा में हो रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान इसको स्पष्ट तौर पर देखा गया है। इस मौके पर पूर्व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, निशान सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, प्रदीप बैनीवाल सहित कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed