फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP government should explain the reason for highest unemployment in Haryana: Deependra Hooda

हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी का कारण बताए भाजपा सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 13 Aug 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP government should explain the reason for highest unemployment in Haryana: Deependra Hooda
फतेहाबाद। रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार बताए कि हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी क्यों है। एचकेआरएनएल के जरिये कच्ची नौकरी के नाम पर युवा शोषित हो रहे हैं। ऐसे ही सवालों के साथ भाजपा सरकार से हिसाब लेने के लिए वह पदयात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा सरकार को जनता को हिसाब देना पड़ेगा।
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान दीपेंद्र फतेहाबाद में अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जाने में मात्र 30 दिन बचे हैं। आखिरी दिनों में भाजपा सरकार कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से की गई घोषणाओं को दोहरा रही है। दीपेंद्र ने कहा कि हिसाब हमेशा विपक्ष मांगता है लेकिन भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जवाब मांग रहे हैं।
विज्ञापन

यह लड़ाई अब एक महीने की और बची है। इसके बाद जनता भाजपा सरकार को हटा देगी। अब हरियाणा में माहौल बन चुका है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। आखिरी 100 मीटर की लड़ाई बची है, इसमें हमें चूक नहीं करनी है। जनसभा के बाद दीपेंद्र ने लालबत्ती चौक से फव्वारा चौक, जवाहर चौक, खेमाखाती चौक होकर पंचायत भवन तक पदयात्रा निकाली। युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर गिल्लाखेड़ा ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा और निशान सिंह का पकड़ा हाथ
पदयात्रा की शुरुआत में दीपेंद्र हुड्डा ने पूर्व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा और टोहाना से कांग्रेस नेता निशान सिंह का हाथ पकड़ लिया। बाद में वह सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ चले। बाकी कार्यकर्ता पीछे चले। दीपेंद्र ने कहा कि पदयात्रा एक जांच भी है। इसका परिणाम बाद में बताऊंगा।

-------------
कुलबीर बैनीवाल और डॉ. सिवाच में धक्का-मुक्की
दीपेंद्र हुड्डा भाषण देने के लिए मंच पर माइक के पास आए तो पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल और डॉ. वीरेंद्र सिवाच में धक्का-मुक्की हो गई। दोनों में दीपेंद्र के पास खड़े रहने की होड़ दिखी। दीपेंद्र के पूरे भाषण में कुलबीर वहीं खड़े रहे। इस कारण डॉ. सिवाच को कुलबीर के पीछे रहना पड़ा। बाद में कुलबीर ने शहर में पदयात्रा के दौरान भी निशान सिंह सहित कई नेताओं को खूब धक्के मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed