फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bearish hit on traders

कोरोना काल में लॉकडाउन व अनलॉक के बीच व्यापारियों पर मंदी की मार

Sat, 12 Sep 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bearish hit on traders
कोरोना काल में लॉकडाउन -अनलॉक के बीच मंदी की मार ने व्यापार की अर्थव्यवस्था अस्त व्यस्त कर दी। हाल यह है कि जरूरत व खाने-पीने की वस्तुओं के दाम तो आसमान की ओर जा रहे हैं लेकिन भवन निर्माण सामग्री के दाम हर रोज कम हो रहे हैं जिसका कारण लोगों के पास पैसे न होना बताया गया है। पैसे की तंगी के कारण आम लोगों ने मकान व बिल्डिंग बनाने से हाथ खींच लिए हैं। जिसका परिणाम यह हुआ कि बिल्डिंग मैटेरियल के दाम लगातार नीचे गिर रहे हैं। अप्रैल से अब तक की बिल्डिंग मैटेरियल के दामों में 15 से 25 फीसदी की कमी आ गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में फैक्ट्रियां व दुकानें बंद होने के बाद लोगों के खर्चे बढ़े तो काम धंधा भी ठप हो गया। जिन लोगों जिन लोगों का मकान बन रहा था उन्होंने काम बीच में छोड़ दिया। नई कंस्ट्रक्शन के काम शुरू नहीं हो रहे। बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता काम ना होने से बेकार बैठे हुए हैं। जिसका परिणाम यह निकला कि बिल्डिंग मैटेरियल के दामों में 15 से 25 फीसदी की कमी आ गई। मंदी की मार से जूझ रहे लोगों पर इसका सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अप्रैल के बाद आम व्यवसाय 40 फीसदी तक कम हुआ है। लोगों के पास पैसे की कमी खासकर प्राइवेट क्षेत्र के लोगों के वेतन में कटौती का बिजनेस पर असर पड़ा है। अब शहरों में कंस्ट्रक्शन लगभग बंद सा पड़ा है। गांव में जरूरी मकान इत्यादि का निर्माण ही हो पा रहा है। जिस कारण कंस्ट्रक्शन बिजनेस से जुड़े ठेकेदार, दुकानदार इससे सीधा प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन से जुड़े दुकानदारों के अनुसार, पिछले दिनों सीमेंट के भाव अप्रैल में 400 रुपये प्रति बैग चल रहे थे, जिसके दाम अब कम होकर 330 रुपये प्रति बैग पहुंच गए है। ऐसे ही सरिया/लोहा के दाम 4800 रुपये क्विंटल था, जो कम होकर 4200 रुपये तक पहुंच गया है। ईंट के भाव 5500 रुपये प्रति हजार से 4800 रुपये प्रति हजार हो गया है।
लॉकडाउन के बाद बिल्डिंग मैटेरियल के दामों में कमी आई है। जिसकी वजह कंस्ट्रक्शन का काम बंद होना है। नए सरकारी काम भी अभी शुरू नहीं हो पा रहे। जैसे ही फसल आएगी फिर से काम शुरू होने की उम्मीद है।

-आरके मेहता, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग, फतेहाबाद।
पिछले दिनों से रेता, बजरी, सीमेंट व ईंटों के दामों में खासी वृद्धि हो गई थी। अब अप्रैल के बाद भाव में 20 फीसदी तक कमी आई है। धान की फसल आने के बाद फिर लोगों के पास पैसे आ जाएंगे तब काम चलने से मार्केट में तेजी आएगी।
-राकेश गिल्होत्रा, बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed