{"_id":"678d430edc59aba5da0b218b","slug":"bar-association-elections-list-of-634-voter-lawyers-sent-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-128064-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव : 634 मतदाता वकीलों की भेजी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव : 634 मतदाता वकीलों की भेजी सूची
Sun, 19 Jan 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
कमलेश वशिष्ठ, सचिव, जिला बार एसोसिएशन
- फोटो : स्रोत:व्यापार मंडल
फतेहाबाद। बार एसोसिएशन फतेहाबाद के 28 फरवरी को होने जा रहे चुनाव को लेकर फतेहाबाद से 634 मतदाता वकीलों की सूची पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चंडीगढ़ भेज दी गई है।
यह जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन की सचिव कमलेश वशिष्ठ ने बताया कि 634 वकीलों ने वार्षिक शुल्क जमा करवाया था। जिनकी एक सूची बार काउंसिल चंडीगढ़ में भेज दी गई है।
उन्होंने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन डॉ. विजेन्द्र सिंह अहलावत की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि केवल वे ही अधिवक्ता वोट डालने के पात्र होंगे जो पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में पंजीकृत हैं और जिन्होंने 14 जनवरी 2025 तक वार्षिक शुल्क जमा करने के बाद अपना शपथपत्र बार एसोसिएशन के पास जमा करवा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 634 मतदाता वकीलों की सूची नोटिस बोर्ड पर भी लगा दी गई है। बार काउंसिल 24 जनवरी तक मतदाता सूची की जांच करने के बाद बार एसोसिएशन फतेहाबाद को सूची भेजेंगे। और 27 जनवरी को यह सूची फिर से बार के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।