{"_id":"5d25df10383c260839144663693560f3","slug":"bank-workers-on-strike-financial-service-dawn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, करोड़ों का काम प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, करोड़ों का काम प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार व रविवार को बैंकों में छुट्टी होने के कारण अब काम सोमवार को ही हो पाएंगे। बैंक अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को हड़ताल से दो सौ करोड़ रुपये का लेन देन प्रभावित हुआ है।
ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के तत्वाधान में हरियाणा बैंक इंपलाइज फेडरेशन एसबीपी से संबधित सभी बैंकों के कर्मचारियों ने एसबीआई के खिलाफ एक दिन हड़ताल की और कामकाज ठप रखा।
कर्मचारी सुबह स्टेट बैंक आफ पटियाल के सामने इकट्ठे हुए नारेबाजी की। हड़ताल में स्टेट बैंक आफ पटियाला, यूको, यूनियन बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, कारपोरेशन बैंक आदि के लगभग 250 कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
जिला प्रधान रामसिंह ने बताया कि सरकार बेवजह उन्हें तंग कर रही है। उनकी मांग है कि द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन न किया जाए, एसबीपी को एसबीआई में मर्ज न किया जाए।
प्राइवेट बैंकों में नेटवर्क ठप
इधर सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे वहीं प्राइवेट बैंकों में नेटवर्क ही ठप रहा। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह से ही कई बैंकों नेटवर्क ठप होने के कारण लेन-देन नहीं हुआ।
शनिवार व अगले दिन रविवार होने के कारण बैंक दो दिन और बंद रहेंगे। अब सोमवार को ही काम हो पाएगा।
दो सौ करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित
बैंक अधिकारियों की मानें तो एक दिन की हड़ताल के चलते बैंकों में लगभग सवा सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। बैंक अधिकारियों के अनुसार इन दिनों फसली सीजन के दिन होने के कारण बैंकों में कामकाज काफी अधिक होता है। साथ ही शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण भी शुक्रवार को काम काफी ज्यादा होने की उम्मीद थी।
पुरानी सब्जी मंडी के व्यापारी राकेश तनेजा के अनुसार उनको बहुत जरूरी काम से ड्राफ्ट बनवाना था। लेकिन बैंकों की हड़ताल होने के कारण काम नहीं करवा पाया। अब दो दिन की छुट्टी है तो तीन दिन तक उनका सामान दिल्ली में ही पड़ा रहेगा।
फायनेंसर का काम करने वाले विकास मेहता ने बताया कि उनको बैंक से लगातार काम पड़ता रहता है। शुक्रवार बैंक पहुंचा तो पता चला कि कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। अब सोमवार तक परेशानी होगी।
कंप्यूटर हार्डवेयर के काम के लिए पेमेंट का चेक जमा करवाया था। लेकिन बैंक में हड़ताल होने के कारण क्लीयर नहीं हो पाया। अब सीधा सोमवार को क्लीयर होगा और मंगलवार को पेमेंट मिलेगी।