फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ayushman cards started being made for families with income less than 1.80 lakhs left in the first list

Fatehabad News: पहली सूची में छूटे 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards started being made for families with income less than 1.80 lakhs left in the first list
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आयुष्मान मित्र केंद्र
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत यानि चिरायु योजना के तहत 1.80 लाख से कम आय वाले वंचित परिवारों का डाटा भी पोर्टल पर अपडेट हो गया है। लाभार्थियों के परिवारों के सदस्यों को आयुष्मान मित्र केंद्रों पर जाकर केवाईसी करवानी होगी। दो से तीन दिन आयुष्मान कार्ड एक्टिव हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों को चिरायु योजना में शामिल किया था। लेकिन परिवार पहचान पत्र में आय बाद में अपडेट होने के चलते काफी परिवार वंचित रह गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर पीएमजेएवाई के बेनेफिशरी पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया था। ये परिवार चिरायु एक्सटेंशन योजना में 1500 रुपये प्रीमियम देकर भी शामिल नहीं हो पा रहे थे। लेकिन अब इनका डाटा पीएमजेएवाई पोर्टल पर अपलोड हो गया है। हालांकि चिरायु एक्सटेंशन योजना में शामिल परिवारों का डाटा पहले से अपलोड हो चुका है। आयुष्मान भारत यानि चिरायु योजना में पहले 1.80 लाख आय वाले परिवारों को शामिल किया गया। इनसे प्रीमियम नहीं लिया गया है। इस योजना में शामिल परिवारों को वार्षिक पांच लाख रुपये तक उपचार पैनल अस्पताल में निशुल्क दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन


पहले 1.80 लाख से कम आय के इन परिवारों के सदस्यों को किया गया था शामिल
चिरायु योजना में शामिल परिवार : 393306
परिवारों ने एक्टिव करवाए कार्ड : 262193
चिरायु एक्सटेंशन योजना में शामिल : 8900
अब तक रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवार : 1750
------

जिले में पैनल में ये अस्पताल हैं शामिल
- वधवा सर्जिकल अस्पताल फतेहाबाद।
- पारूल ईएनटी, स्किन एवं लेजर सेंटर टोहाना।
- राजन आई, हार्ट एवं लेजर सेंटर टोहाना।
- आई क्यू अस्पताल फतेहाबाद।
- जयपुर चिल्ड्रन अस्पताल फतेहाबाद।
- राजस्थान मेडिकल सेंटर टोहाना।
- सद्भावना अस्पताल फतेहाबाद।
- जनता आई एवं मैटरनिटी अस्पताल टोहाना।
- अरोड़ा अस्पताल टोहाना।
- मेहता आई अस्पताल टोहाना।
- लाइफ केयर अस्पताल फतेहाबाद।
- जैन चेरिटेबल अस्पताल टोहाना।
- सांई अस्पताल टोहाना
- कक्कड़ नर्सिंग होम, टोहाना।
- उम्मीद अस्पताल फतेहाबाद।
- खन्ना ईएनटी टोहाना।
- दीपांश भाटिया अस्पताल टोहाना।
- शालिनी सर्जिकल एवं मैटरनिटी अस्पताल।
कोट
आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों को पहले शामिल किया जा चुका है। कुछ परिवार वंचित रह गए थे उनका डाटा भी पोर्टल पर अपलोड हो गया है।
विज्ञापन

-डॉ. कुलदीप गौरी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed