फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Auto market awaits growth; years spent amidst water scarcity and filth

Fatehabad News: विकास की राह देखती ऑटो मार्केट प्यास व गंदगी के बीच कट रहे साल

Sun, 20 Sep 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Sep 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Auto market awaits growth; years spent amidst water scarcity and filth
शहर की ऑटो मार्केट में बंद पड़ा शौचालय। संवाद
फतेहाबाद। शहर की ऑटो मार्केट में पिछले पांच वर्षों से विकास कार्यों की कमी के कारण दुकानदारों, मिस्त्रियों और यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। यहां लगे वाटर कूलर में भी पानी उपलब्ध नहीं रहता जिसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

व्यापारियों व दुकानदारों ने सार्वजनिक शौचालयों को खोलने व एक स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति की मांग की है ताकि निरंतर सफाई हो सके।ऑटो मार्केट में करीब एक साल पहले दो सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार हो चुके हैं लेकिन अभी तक इन्हें लोगों के लिए नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

इस कारण दुकानदारों, मिस्त्रियों और ग्राहकों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। खुले में शौच के कारण मार्केट में गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बनी हुई है। आसपास काम करने वाले मिस्त्रियों का कहना है कि बदबू के कारण उन्हें काम करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बंद शौचालयों की खोलने की मांग
दुकानदारों ने बताया कि ऑटो मार्केट में रोजाना हजारों की संख्या में वाहन मालिक और ग्राहक पहुंचते हैं। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं की कमी से उन्हें काफी दिक्कत होती है। शौचालय तैयार होने के बावजूद उनका उपयोग शुरू नहीं किया जाना समझ से परे है। वहीं पेयजल की व्यवस्था भी नियमित नहीं होने से गर्मी के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। दुकानदारों और मिस्त्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि तैयार शौचालयों को जल्द से जल्द आम लोगों के लिए खोला जाए।
--------
वाटर कूलर में नियमित पानी की व्यवस्था करने, साफ-सफाई करवाने और मार्केट में आवश्यक विकास कार्य शुरू करने किए जाएं। ऑटो मार्केट में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से दुकानदारों और यहां आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। वहीं गंदगी से भी राहत मिलेगी।
- राजेश, दुकानदार ऑटो मार्केट।
----
ऑटो मार्किट में बना शौचालय मेरे गैरेज के पास है। बंद होने के कारण लोग खाली जगह पर शौच करते है। इसकी गंदगी से मुझे परेशानी होती है। नगर परिषद से मांग है कि जल्द इसका समाधान किया जाए।

- जगदेव सिंह, मिस्त्री ऑटो, मार्किट।
:: ऑटो मार्केट में बने शौचालय को शुरू नहीं करने के पीछे क्या कारण रहा है। इसकी जेई से जानकारी लूंगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। ऑटो मार्केट में दुकानदारों व आम लोगों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed