फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ATM tray tampered, money did not come out from the holder, thieves came again and took it out

Fatehabad News: एटीएम की ट्रे में की छेड़छाड़, धारक के नहीं निकले रुपये, दोबारा आए चोर निकाल कर ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
ATM tray tampered, money did not come out from the holder, thieves came again and took it out
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर स्थित केनरा बैंक के एटीएम की ट्रे में छेड़छाड़ कर चोर पांच हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गया। मामले को लेकर केनरा बैंक के अधिकारी पुष्पेंद्र ने शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 27 जून की रात साढ़े 7 बजे की बताई गई है।
विज्ञापन

केनरा बैंक के अधिकारी पुष्पेंद्र ने बताया कि 27 जून को एटीएम में किसी व्यक्ति ने जालसाजी करके पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना शाम साढ़े 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि एटीएम में कोई व्यक्ति घुसा और उसने ट्रे में छेड़छाड़ की। इसके बाद किसी ने खाता धारक ने एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन नहीं निकले और वह चला गया। इसके बाद छेड़छाड़ करने वाला युवक आया और उसने वह पांच हजार रुपये निकाल लिए। खाता धारक ने जब मामले को लेकर शिकायत दी और जांच की गई तो सीसीटीवी में ये मामला सामने आया। फिलहाल शहर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed