फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Application started for vacant seats in colleges, 34 took admission in Polytechnic on last day

Fatehabad News: महाविद्यालयों में खाली सीटों पर आवेदन शुरू, पॉलिटेक्निक में अंतिम दिन 34 ने लिया दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Application started for vacant seats in colleges, 34 took admission in Polytechnic on last day
भिरड़ाना आईटीआई में कमेटी सदस्य दस्तावेजों की जांच करते हुए
फतेहाबाद। महाविद्यालयों, बहुतकनीकी संस्थान और आईटीआई में नए सत्र को लेकर दाखिले की प्रक्रिया जारी है। संस्थानों में सीटों को भरने पर जोर लगा रखा है। बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) धांगड़ में पहली काउंसिलिंग के आखिरी दिन करीब 34 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। अब विद्यार्थी 22 जुलाई से शुरू होने वाली दूसरी काउंसिलिंग में भाग ले पाएंगे। विद्यार्थियों को 25 जुलाई को सीट अलॉट होगी। पहली काउंसिलिंग में 250 विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई है। आखिरी दिन तक 193 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

वहीं महाविद्यालयों में पहली और दूसरी मेरिट सूची के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिजिकल काउंसिलिंग के जरिए सीटें भरी जा रही हैं। विभाग ने पोर्टल भी नए आवेदनों को लेकर खोल दिया है। राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद के प्रिंसिपल डॉ. विवेक सैनी का कहना है कि बीए और बीकॉम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसलिंग से दाखिले शुरू कर दिए हैं। छात्र महाविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से दस्तावेजों के साथ आकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज में बीए में 160 सीटें और कॉमर्स के लिए 80 सीटें हैं।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक धांगड़ में हो चुके दाखिले
डिप्लोमा दाखिले
सिविल इंजीनियरिंग 38
कम्प्यूटर इंजीनियरिंग 38
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 44
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 26
डीएमएलटी 47
आईटीआई में आज और कल भी होंगे दाखिले
आईटीआई में दाखिले को लेकर तीसरा राउंड चल रहा है। वीरवार को विद्यार्थियों को सीटें अलॉट की गई थी। इसके तहत आईटीआई में शुक्रवार को भी दाखिले हुए। अब छुट्टी के दिन भी विद्यार्थी दाखिला ले पाएंगे। जिले के पांच सरकारी आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। आईटीआई भिरड़ाना इंचार्ज भूपेंद्र सिहं ने बताया कि शनिवार को रविवार को भी दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed