फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anti-encroachment drive rendered ineffective within an hour; street vendors returned

Fatehabad News: एक घंटे में बेअसर हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, फिर लगीं रेहड़ियां

Sat, 19 Sep 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 19 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive rendered ineffective within an hour; street vendors returned
फतेहाबाद के हंस मार्केट में सुबह साढ़े ़10 बजे रेहड़ियां हटवाते हुए पुलिस अ​धिकारी संवाद
फतेहाबाद। हंस मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का असर महज एक घंटे तक ही दिखाई दिया। संयुक्त टीम ने सड़क किनारे लगीं रेहड़ियों को हटवाया और दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी लेकिन टीम के लौटते ही संचालकों ने दोबारा सड़क किनारे खड़ी कर ली।
विज्ञापन

हालात ये रहे कि पहले जहां फुटपाथ के पास रेहड़ी लगती थी लेकिन टीम के जाते ही सड़क किनारे लगा ली गईं। प्रशासन की कार्रवाई का खौफ ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। हालांकि नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अब सीधा रेहड़ियां जब्त की जाएंगी।
विज्ञापन

करीब 50 दिन बाद नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ जय सिंह तथा नगर परिषद के एसआई राहुल और महेश कुमार के नेतृत्व में टीम हंस मार्केट, थाना रोड, जवाहर चौक, महाराजा अग्रसैन चौक में टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सड़क के दोनों ओर लगी रेहड़ियों और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ रेहड़ी संचालक टीम के साथ उलझते भी नजर आए। अधिकारियों ने उन्हें सड़क पर सामान नहीं लगाने और यातायात व्यवस्था बाधित नहीं करने की हिदायत दी।
-------------

शाम को सबसे ज्यादा बिगड़ती है व्यवस्था
हंस मार्केट में शाम के समय स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क के दोनों ओर रेहड़ियां लगने और दुकानों के बाहर सामान रखे होने के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। इसके चलते वाहनों चालकों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार दुपहिया वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। राहगीरों को भी सड़क पर चलने के लिए जगह नहीं मिलती।

-
ट्रैफिक कोण का फार्मूला हुआ नाकाम
ट्रैफिक पुलिस ने पहले हंस मार्केट, थाना रोड, धर्मशाला रोड में सड़क के बीच ट्रैफिक कोण लगाकर वाहनों और रेहड़ियों को एक सीमा में रखने का प्रयास किया था लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं चल सकी। अब नगर परिषद की ओर से सड़क के बीच जंजीर लगवाने की तैयारी की जा रही है ताकि रेहड़ी संचालक सड़क के बीच तक न पहुंच सकें और वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे।
-
नगर परिषद की तरफ से रेहड़ियां हटवाई गई हैं। अगर दोबारा लग गई हैं तो कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में रेहड़ियों को जब्त किया जाएगा।
- महेश कुमार, एसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed