फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anganwadi workers were made aware to stop child marriage.

Fatehabad News: बाल विवाह रोकने के लिये आंगनवाड़ी वर्कर्स को किया गया जागरूक

Fri, 03 Apr 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers were made aware to stop child marriage.
रतिया। लघु सचिवालय स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में बाल विवाह रोकने को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल और सुपरवाइजर कोमल ने भाग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आगामी अक्षय तृतीया के मद्देनजर सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बाल विवाह होने की आशंका अधिक रहती है, इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। रेखा अग्रवाल ने बाल विवाह से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी है।
विज्ञापन

यदि किसी विवाह में लड़का या लड़की निर्धारित आयु से कम पाए जाते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को देना अनिवार्य है। साथ ही बाल विवाह में सहयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह रोकने के उपायों के साथ-साथ कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाकर इस कुप्रथा को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed