फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegation of fraud of Rs 3.5 lakh by hacking the phone, case registered

Fatehabad News: फोन हैक करके साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप, केस दर्ज

Sat, 14 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud of Rs 3.5 lakh by hacking the phone, case registered
टोहाना। राजस्थान के डोकवा के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर उसका फोन हैक कर उसके साथ साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान की राजगढ़ तहसील के गांव डोकवा निवासी राजपाल ने बताया कि उसकी महालक्ष्मी ई-बाइक के नाम से राजगढ़ में हिसार रोड पर दुकान है। वह दुकान का लेनदेन एसबीआई बैंक के खाते से करता है। 30 अक्तूबर को कंपनी के काम से टोहाना में आया था।
विज्ञापन

राजपाल के अनुसार अपने मोबाइल फोन में नेट बैंकिंग से ई-स्कूटी के ऑर्डर लगवाने के लिए उसने कंपनी के खाता नंबर में साढ़े तीन लाख रुपये डालने की कोशिश की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन थोड़ी देर के लिए हैंग हो गया। करीब एक-दो मिनट के बाद उसके खाते से साढ़े तीन लाख रुपये की राशि कट चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने सोचा कि तकनीकी खराबी के कारण मोबाइल हैंग हो गया तथा पेमेंट कंपनी के खाते में चली गई होगी। मगर जब अपने बैंक की डिटेल चेक की तो पाया कि यह राशि कंपनी के खाते में जाने के बजाय टोहाना के बंधन बैंक के किसी खाते में चली गई है। उसे शक है कि किसी व्यक्ति द्वारा यह राशि फोन को हैक करके धोखाधड़ी से निकाल ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed