फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   All five Gurudwara Sahibs of the city decorated on the occasion of Guru Parv.

Fatehabad News: गुरु पर्व पर सजाए गए शहर के पांचों गुरुद्वारा साहिब

Thu, 14 Nov 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
All five Gurudwara Sahibs of the city decorated on the occasion of Guru Parv.
फतेहाबाद में गुरु नानक देव महाराज के प्र​काश पर्व को लेकर सजाया गया जगजीवनपुरा ​स्थित गुरुद्वार
फतेहाबाद। सिख धर्म की प्रथम पातशाही गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर जिले के गुरुद्वारा साहिब भव्य तरीके से सजा दिए गए हैं। 15 नवंबर को शहर के सभी पांच गुरुद्वारों में हर्षोल्लास से गुरु पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य कार्यक्रम जगजीवनपुरा स्थित गुरुद्वारा में होगा।
विज्ञापन

शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर 3 नवंबर से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से जगजीवनपुरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में बुधवार से अखंड पाठ की शुरुआत की गई है, जिसका भोग 15 नवंबर को लगाया जाएगा। 15 नवंबर को मुख्य समारोह में श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारा परिसर पहुंचकर गुरु महाराज को नमन किया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पंज प्यारों की अगुवाई में शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जो गुरुद्वारा सिंह सभा जगजीवनपुरा से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ वापस जगजीवनपुरा में आकर संपन्न होगा। जानकारी देते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा के महासचिव महेंद्र सिंह वधवा ने बताया कि अमृतसर गुरुद्वारा से रागी जत्था व गुरुद्वारा धमतान साहिब से कथावाचक की ओर से शब्द कीर्तन किया जाएगा। साथ ही गुरु नानक देव महाराज के जीवन से जुड़े प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाया जाएगा। 13 नवंबर को आरंभ किए गए पाठ का भोग डाला जाएगा। वहीं, गुरुद्वारा धमतान साहिब से कथा वाचक भाई चरणजीत सिंह गुरु नानक देव महाराज के जीवन से जुड़ी कथाओं के द्वारा संगत को निहाल करेंगे। रागी जत्था भाई जसबीर सिंह द्वारा शब्द कीर्तन किया जाएगा। वहीं 15 नवंबर काे गुरुद्वारा जगजीवनपुरा में आने वाली संगत के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। लंगर सुबह से आरंभ होकर जब तक संगत माथा टेकने के लिए आती रहेगी, तब तक जारी रहेगा।
---------
शहर में इन गुरुद्वारों को सजाया गया
शहर में गुरुद्वारा सिंह सभा, गुरुद्वारा नानकपुरा, गुरुद्वारा नामधारी, गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, गुरद्वारा निहंग सिंघा को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया है। प्रवेश द्वारों से लेकर गुरु ग्रंथ साहिब के आसपास फूलों से सजावट की गई है। श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की पूरी तैयारियां हो गई हैं। अलग-अलग गुरुद्वारा कमेटियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि गुरु पर्व का कार्यक्रम शानदार तरीके से संपन्न हो।

--------
:: गुरु पर्व को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गुरुद्वारा साहिब पूरी तरह से सजा दिए गए हैं। वीरवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। संगत में गुरु पर्व को लेकर खूब उत्साह है। इसका शानदार आयोजन होगा।
-महेंद्र सिंह वधवा, महासचिव, गुरुद्वारा सिंह सभा, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed