{"_id":"6735041e1991bc77de051c36","slug":"airtel-exchange-technician-held-hostage-at-gunpoint-equipment-looted-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124942-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एयरटेल एक्सचेंज में तकनीशियन को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया, उपकरण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एयरटेल एक्सचेंज में तकनीशियन को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया, उपकरण लूटे
Thu, 14 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में एयरटेल एक्सचेंज कार्यालय जहां वारदात हुई
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर सेतिया पैलेस के पास स्थित एयरटेल एक्सचेंज में मंगलवार देर रात को पिस्तौल के दम पर लूट की वारदात अंजाम दिया गया। गाड़ी में आए तीन लोगों ने तकनीशियन को पिस्तौल दिखाकर उसके हाथ पांव बांध दिए और उसके मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद एक्सचेंज से महंगे उपकरण लूट ले गए।
उपकरण चोरी होने के बाद जिले भर में एयरटेल के टावर पर चलने वाले निजी कंपनियों के वाईफाई नेटवर्क ठप हो गया। ये करीब 12 घंटे तक बंद रहे। हालांकि पुलिस अधिकारी मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक युवक सीधा कार्ड चुराकर ले गए हैं। जानकार व्यक्ति ही ऐसी वारदात को अंजाम दे सकता है। बंधक बनाने वाली बात पुलिस के सामने नहीं आई है।
फतेहाबाद में कुल 79 लोकेशन के टावर का कार्य बाधित रहा। जिसमें 64 लोकेशन पर 2जी, 8 पर 4जी, और 7 पर 5जी सेवाएं शामिल रहीं। सेवाएं सुचारू करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर को बुलाया गया और उपकरण भी मंगवाए गए। दोपहर करीब 1 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बहाल हो पाईं। चोरी किए गए उपकरणों की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।
विज्ञापन
- ऐसे दिया वारदात को अंजाम
एयरटेल एक्सचेंज में मौजूद इंजीनियर संजीव ने बताया कि मंगलवार रात को तकनीशियन सतीश ड्यूटी पर मौजूद था। रात को करीब 1 बजे लाइट चली गई, जिस पर वह जनरेटर चलाने के लिए उठा, इतने में गाड़ी में आए तीन लोग साथ लगते स्कूल की इमारत में लगे कैमरे का मुंह दूसरी तरफ कर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। उनमें से एक ने सतीश पर पिस्तौल तान दी और फिर टेप से उसका मुंह बंद कर दिया और हाथ पांव भी बांध दिए। फिर उसके दोनों फोन छीन लिए और शौचालय में फेंक दिए। इसके बाद युवकों ने एक्सचेंज में नेटवर्क के लिए लगे 6 महंगे उपकरण चोरी कर लिए और वहां से फरार हो गए। जिससे फतेहाबाद, रतिया, टोहाना में 79 जगहों लगे एयरटेल के टावरों से चलने वाले वाईफाई कनेक्शन पर सप्लाई बाधित हो गई।
- रात को जब घटना हुई है पुलिस टीम सूचना मिलने पर उसी समय मौके पर पहुंच गई थी। जांच और पूछताछ के बाद मामला चोरी का लग रहा है। फिलहाल चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया जा रहा है। अगर जांच में कुछ और सामने आया तो उसी आधार पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
- प्रहलाद राय, शहर थाना प्रभारी
-मामले में शहर पुलिस टीम जांच कर रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएंगी। जांच में जो सामने आएगा, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- जयपाल सिंह, डीएसपी