फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Agent arrested for defrauding jewelers of lakhs, on 8 days remand

Fatehabad News: ज्वेलर्स से लाखों की ठगी करने वाला कारिंदा गिरफ्तार, 8 दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Agent arrested for defrauding jewelers of lakhs, on 8 days remand
टोहाना। शहर के अग्रसेन चौक स्थित ओम ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपये की सोने की ठगी करने के मामले में पुलिस ने कारिंदे किला मोहल्ला निवासी विक्रमजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम से काबू किया है, जिसे न्यायालय में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान घटना को अंजाम देने में शामिल उसके साथियों व सोने के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी शादी राम ने बताया कि 26 मई को पुलिस ने अंकित गोयल की शिकायत पर 1119 ग्राम सोने की बिस्किट देने से मना करने के मामले में केस दर्ज किया था। मॉडल टाउन निवासी अंकित गोयल ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसकी घंटाघर चौक पर ओम ज्वेलरी के नाम से दुकान है। जहां उसकी दुकान में पिछले दो महीनों से आरोपी विक्रमजीत सिंह नौकरी करता था दुकान की ज्वेलरी के लिए वे दिल्ली, गुवाहाटी वगैरह से सोना लाने व ले जाने का काम करवाते थे। 14 मार्च को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वाली ट्रेन से विक्रमजीत सिंह गुवाहाटी गया 16 मार्च को उसके गुवाहाटी निवासी रिश्तेदार रमेश कुमार से 1119 ग्राम सोना बिस्कुट लेकर टोहाना के लिए चला। मगर विक्रमजीत सिंह उर्फ सुनील दुकान पर सोना लेकर नहीं आया और सोना वापस देने से साफ मनाकर दिया है तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उसे काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed