{"_id":"6499c1c4b95706b6ea013768","slug":"after-kamlesh-payals-body-was-also-recovered-from-the-canal-fatehabad-news-c-21-hsr1034-164885-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कमलेश के बाद पायल का शव भी नहर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कमलेश के बाद पायल का शव भी नहर से बरामद
Mon, 26 Jun 2023 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। गांव बलियाला के पास पंजाब क्षेत्र में ट्रैक्टर के भाखड़ा नहर में गिरने के दौरान बही तीन महिलाओं में से एक और 18 वर्षीय युवती पायल का शव भी बरामद हो गया है। इससे पहले रविवार शाम को 32 वर्षीय कमलेश के शव को डाकघर के पास नहर से बरामद किया गया था। इस हादसे के दौरान नहर में बही तीसरी महिला गीता की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार दूसरी महिला पायल के शव को पुलिस ने सोमवार सुबह गांव लोहाखेड़ा के पास से नहर से बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय हेड के पास शव नजर आया, तो उन्हें लगा कि बच्चे का शव होगा। बाद में युवती का शव होने का अंदेशा हुआ। शव काे लोहा खेड़ा पुल के पास बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान पंजाब के हरिगढ़ गेला क्षेत्र में नहर में डूबी युवती पायल के तौर पर हुई। बता दें कि शुक्रवार को टोहाना से पीछे पंजाब क्षेत्र के गांव हरिगढ़ गेला के पास 13 महिलाओं व चालक सहित ट्रैक्टर नहर में गिर गया था। लोगों ने चालक व 10 महिलाओं को बाहर निकाल लिया था, लेकिन 18 वर्षीय पायल, 32 वर्षीय कमलेश व 32 वर्षीय गीता बह गई थी। अब पुलिस गीता की तलाश कर रही है।