{"_id":"67be05adb72ace2a060d4a66","slug":"after-demanding-extortion-in-the-name-of-lawrence-gang-the-police-checked-the-vehicles-by-blocking-them-on-the-second-day-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129909-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लॉरेंस गैंग के नाम से रंगदारी मांगने के बाद पुलिस रही मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लॉरेंस गैंग के नाम से रंगदारी मांगने के बाद पुलिस रही मुस्तैद
Tue, 25 Feb 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
भूना में अनाजमंडी में गेहूं व्यापारी के प्रतिष्ठान पर कमांडो बल को विशेष दिशा-निर्देश देते एसएच
भूना। लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा के नाम पर अनाज मंडी के गेहूं व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पूरे शहर में नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की। व्यापारी के प्रतिष्ठान पर भी वर्दी और सिविल में तैनात पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर नजर रखे रहे।
डीएसपी कुलवंत सिंह ने शहर के सभी नाकों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। सीआईए और भूना पुलिस की टीमों के साथ विशेष कमांडो बल भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया। अनाज मंडी में व्यापारी के दो बेटों को रोहित गोदारा गैंगस्टर बताते हुए धमकी दी। व्हाट्सएप पर भेजी गई वाइस रिकॉर्डिंग में उसने नाम सुनते ही टेंशन लेने की बात कही।
व्यापारी के बेटे को दो दिन में जवाब देने को कहा और धमकी भरे शब्दों में चेतावनी दी। व्यापारी के दूसरे बेटे की भाषा को लेकर भी रोहित गोदारा ने नाराजगी जताई। व्हाट्सएप कॉल और वाइस रिकॉर्डिंग में रोहित गोदारा ने खुलकर धमकी दी कि फिरौती नहीं देने पर अर्थी उठेगी।