फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Advocates' protest against the LADC policy continues

Fatehabad News: एलएडीसी नीति के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी

Mon, 03 Aug 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Advocates' protest against the LADC policy continues
एलएडीसी नीति के खिलाफ वर्क सस्पेंड कर रोष व्यक्त करते हुए रतिया बार के वकील :संवाद
ररतिया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) नीति के विरोध में सोमवार को भी बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नीति को वकील वर्ग और न्याय व्यवस्था के हितों के विपरीत बताते हुए सरकार से इसमें पुनर्विचार की मांग की।
विज्ञापन

बार प्रधान वेद कंबोज ने कहा कि एलएडीसी नीति से अधिवक्ताओं के हित प्रभावित हो सकते हैं। बार एसोसिएशन सचिव विक्रम कंबोज ने कहा कि इससे युवा अधिवक्ताओं के रोजगार पर असर पड़ने की आशंका है और न्याय प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है। कार्य बहिष्कार के चलते रतिया अदालत में न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। सुनवाई के लिए दूर-दराज से पहुंचे पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोग बिना सुनवाई के ही लौट गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बार सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से नीति पर दोबारा विचार करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने बताया कि 7 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन में रतिया से भी कई अधिवक्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन में बार उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह गिल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम माशाल, सहायक सचिव रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed