फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Additional Deputy Commissioner heard 10 complaints in the solution camp

Fatehabad News: अतिरिक्त उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनी 10 शिकायतें

Fri, 06 Dec 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Additional Deputy Commissioner heard 10 complaints in the solution camp
फतेहाबाद में लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते एडीसी
फतेहाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को इन शिकायतों के शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को समाधान शिविर में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निवारण के लिए मौके पर ही संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए गए। शिविर में कुल 8 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कार्य दिवस पर जिला व उपमंडल मुख्यालय पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इन समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों का निपटारा करने के प्रयास किए जाते हैं ताकि लोगों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े तथा उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ मिल सके। समाधान शिविरों में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जन स्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed