फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of robbery at contract arrested

Fatehabad News: ठेके पर लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 06 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbery at contract arrested

विज्ञापन
रतिया। थाना सदर रतिया पुलिस टीम ने देसी शराब ठेके पर लूट की वारदात में शामिल सरदूलगढ़ निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गगनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध पहले से 13 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
थाना सदर रतिया प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 23 अक्टूबर की रात को गांव पिलछियां स्थित देसी शराब ठेके पर तीन युवक सिल्वर रंग की कार में ठेके पर पहुंचे। दो युवकों ने नीचे उतरकर 15 पेटी माल्टा देसी शराब की मांग की। इसमें 1500 प्रति पेटी के हिसाब से सौदा तय हुआ और युवकों ने मौके पर 21,000 नकद दिए तो कर्मचारियों ने ताला खोलकर 13 पेटी शराब उनकी गाड़ी में रखवाई। उसी दौरान दो अन्य युवक ठेके में दाखिल हुए, इनमें से एक ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया, जबकि दूसरे ने गल्ले से 21,000 रुपये निकाल लिए। एक और गाड़ी आती दिखी, चारों युवक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी गगनदीप अपराधी प्रवृत्ति का युवक है तथा उसके खिलाफ पूर्व में पंजाब के विभिन्न थानों में आर्म एक्ट के 3 व एनटीपीसी एक्ट सहित 13 अन्य मामले भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed