{"_id":"684b11661c5794e525003ab4","slug":"accused-arrested-for-duping-rs-6-lakh-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135395-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 6 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 6 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 12 Jun 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस ने राजस्थान के राहुल सिंह शेखावत निवासी श्रीविजयनगर जयपुर को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महंगे कोरियर और टैक्स के नाम पर युवक से 6 लाख रुपये से अधिक की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि एक मई को गांव मेहूवाला निवासी विनोद कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। विनोद कुमार के अनुसार दिसंबर 2024 में उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया, जिसमें कहा गया कि उसका एक कोरियर आया हुआ है।
इसके बाद उसे एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उसका कोरियर मुंबई के शिवाजी एयरपोर्ट पर पहुंचा है और उसमें एक सोने की घड़ी, एक आईफोन और 5,000 यूएस डॉलर हैं।
विज्ञापन
साइबर ठग ने कहा कि कोरियर प्राप्त करने के लिए उसे टैक्स देना होगा। पीड़ित ने आरोपी की बातों में आकर विभिन्न माध्यम से 6,03,800 रुपये भेज दिए। जब विनोद कुमार को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।