{"_id":"652518a8f7c58c64ec05f7ed","slug":"accident-in-fatehabad-motorcycles-collide-head-on-elderly-man-leaving-granddaughter-dies-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में हादसा: आमने-सामने भिड़े मोटरसाइकिल, पोती को छोड़कर आ रहे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में हादसा: आमने-सामने भिड़े मोटरसाइकिल, पोती को छोड़कर आ रहे बुजुर्ग की मौत
Tue, 10 Oct 2023 02:56 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:56 PM IST
सार
मृतक बलवंत के बेटे गुरप्रीत ने बताया कि उसके पिता मंगलवार सुबह पोती को छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर गांव माजरा से फतेहाबाद आए थे। पोती को एमएम कॉलेज में छोडकऱ मोटरसाइकिल पर वापस गांव जा रहे थे। जब पंडित चरणजीत के आश्रम के पास पहुंचे तो गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में टूटी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के माजरा रोड पर मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग बलवंत की मौत हो गई। बलवंत अपनी पोती को एमएम कॉलेज में छोडकऱ गांव वापस जा रहा था। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मामले के मुताबिक मृतक बलवंत के बेटे गुरप्रीत ने बताया कि उसके पिता मंगलवार सुबह पोती को छोडऩे के लिए मोटरसाइकिल पर गांव माजरा से फतेहाबाद आए थे। पोती को एमएम कॉलेज में छोड़कर मोटरसाइकिल पर वापस गांव जा रहे थे। जब पंडित चरणजीत के आश्रम के पास पहुंचे तो गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। घायल को एंबुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बलवंत से गांव में ही खेती-बाड़ी करते थे।
विज्ञापन