फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man who left home saying he was going to Gurugram committed suicide by hanging himself in a hotel

Fatehabad News: घर से गुरुग्राम जाने की बात कहकर निकले युवक ने होटल में फंदा लगा की आत्महत्या

Tue, 21 Jul 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
A young man who left home saying he was going to Gurugram committed suicide by hanging himself in a hotel
फतेहाबाद के सिरसा रोड पर होटल में सुसाइड मामले में जांख्करते हुए पुलिसकर्मी
फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित होटल इन में मंगलवार को भट्टू कलां हाल अग्रवाल कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने फंदा लगा लिया। मृतक पिछले कई दिनों से होटल में रुका था। वह घर से गुरुग्राम में काम पर जाने का कहकर निकला था। युवक के फंदा लगाने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है। परिजनों के मुताबिक प्रवीण मानसिक रूप से परेशान था। प्रवीण 14 जुलाई से इस होटल में आता था और कमरा किराये पर लेकर रुकता था। इसके बाद सुबह के समय लौट जाता था। मंगलवार को वह होटल के कमरे में ठहरा हुआ था। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल कर्मियों को संदेह हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद उसका कमरा खोलकर देखा गया तो वह पंखे से फंदे पर लटका मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक प्रवीण के पिता सूरजाराम सेवानिवृत्त फौजी हैं और फिलहाल पावरग्रिड में तैनात हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रवीण घर पर यह कहकर गया था कि वह गुरुग्राम में नौकरी करता है। मगर 14 जुलाई से वह इसी होटल में रह रहा था। घरवालों को यही लग रहा था कि वह गुरुग्राम में रह रहा है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि मामले में परिजनों के बयान पर फिलहाल इत्तफाकिया के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed