{"_id":"6797cc89ac0e9ad4f602aceb","slug":"a-young-man-snatched-the-earring-from-the-lawyers-mothers-ear-and-ran-away-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-128423-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना में वकील की मां के कान से बाली छीनकर ले भागा बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना में वकील की मां के कान से बाली छीनकर ले भागा बदमाश
Mon, 27 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ बाली छीनने का संदिग्ध आरोपी। संवाद
टोहाना। शहर के किला मोहल्ला में रविवार को एक युवक अपने घर के गेट पर बैठ कर सब्जी काट रही बुजुर्ग महिला के कान से 4 ग्राम सोने की बाली छीनकर ले भागा। भागते हुए युवक की तस्वीर गली में लगे कैमरे में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किला मोहल्ला निवासी शांति देवी ने बताया कि वह 80 वर्ष की है और दोपहर करीब 1 बजे अपने घर के गेट पर बैठकर सब्जी काट रही थी। महिला के अनुसार उसी समय एक अनजान व्यक्ति आया और उसके दाएं कान की बाली खींचकर ले गया। आरोपी पीछे की गली की तरफ फरार हो गया। जिसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। बुजुर्ग महिला शांति देवी बार एसोसिएशन के पूर्व सह सचिव दीपक राजपाल की माता है।