{"_id":"684c69010d7c4f83da0127d6","slug":"a-young-man-lost-his-life-due-to-love-affair-his-body-was-found-in-bhakra-canal-near-gorakhpur-injury-marks-were-found-on-his-back-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135451-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रेम संबंधों में गई युवक की जान, गोरखपुर के पास नहर से शव मिला, पीठ पर चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रेम संबंधों में गई युवक की जान, गोरखपुर के पास नहर से शव मिला, पीठ पर चोट के निशान
Fri, 13 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
भूना। काबरेल गांव से मृतक अंकित परिवार के लोग पोस्टमार्टम के दौरान फतेहाबाद के अस्पताल में पहुं
भूना। महिला से प्रेम संबंध युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार सुबह भूना पुलिस ने गोरखपुर गांव के पास फतेहाबाद ब्रांच भाखड़ा नहर से 19 वर्षीय युवक अंकित का शव बरामद किया। युवक 9 जून से लापता था।
मृतक अंकित, हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव काबरेल का रहने वाला था और पेशे से पेंटर था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई गई है। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। शव की आंख व जीभ बाहर निकली हुए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं शनि कॉलोनी वार्ड 13 निवासी आरोपी रमेश उर्फ बकरा की तलाश में पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग क्षेत्र में प्रयास कर रही है।
-
दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
काबरेल गांव निवासी मृतक के दादा गिरधारी लाल व चचेरे भाई राजबीर ने बताया कि उन्हें पता चला कि अंकित का भूना निवासी 30 वर्षीय दो बच्चों की मां से पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 9 जून की रात उपरोक्त महिला ने फोन करके अंकित को अपने घर बुलाया। जहां उसके पति ने अपने अन्य पारिवारिक सदस्यों और दोस्तों के साथ मिलकर बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया और शव को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से भाखड़ा नहर में फेंक दिया। परिजनों ने बताया कि हत्या से पहले आरोपी ने फोन कर धमकी भी दी थी। इसके बाद परिजनों ने भूना थाने में 10 जून की सुबह शिकायत दी, जिसके आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में ऑडियो भी वायरल हो रही है जिसमें आखिरी बार अंकित की बात उसकी मां से करवाई जा रही है और कहा जा रहा है कि तेरा बेटा हमारे पास है और सुबह ले जाना। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन भूना पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। उधर पुलिस की तीन टीमें आरोपी रमेश उर्फ बकरा की तलाश को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
-
एक-दूसरे ने हाथ पर खुदवाया था नाम
हिसार रोड निवासी दो बच्चों की मां 30 वर्षीय कमल व बगला जोहड़ के पास अपने ननिहाल में नाना के घर आए हुए 19 वर्षीय अंकित के बीच पिछले कई दिनों से चोरी छुपे प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कमल के दो बच्चे हैं। इनमें 9 वर्षीय लड़की व करीब डेढ़ वर्षीय लड़का होने के साथ-साथ वह गर्भवती भी है। महिला कमल अपनी आयु से आधी उम्र के युवक के साथ प्यार में अंधी हो गई। दोनों ने अपने हाथ पर एक दूसरे के नाम गुदवाया। यही अंकित के लिए मौत का कारण बन गया।
-
आरोपी रमेश ने 8 साल पहले किया था अंतरजातीय प्रेम विवाह
महिला के एक पारिवारिक सदस्य ने बताया कि कमल फतेहाबाद के नजदीक एक गांव की लड़की है और उसकी शादी पहले दूसरे व्यक्ति से हो चुकी है। भूना निवासी रमेश उर्फ बकरा की दोस्ती कमल के साथ हो गई थी। करीब 8 साल पहले दोनों ने घर से भाग कर प्रेम विवाह किया था। कमल के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके कारण पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाएं तो महिला ने रमेश उर्फ बकरा के साथ जाने के लिए निवेदन किया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में पिछले 8 वर्ष से रह रहे थे।
-
गुमशुदगी के बाद हत्या की धारा और जोड़ी
भूना थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी थी। शव बरामद होने और प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।