फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A relative couple cheated a girl of five lakhs on the pretext of getting her admitted in Durga Shakti

Fatehabad News: दुर्गा शक्ति में भर्ती करवाने का झांसा देकर रिश्तेदार दंपती ने युवती से ठगे पांच लाख

Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
A relative couple cheated a girl of five lakhs on the pretext of getting her admitted in Durga Shakti
भूना। गांव नहला की एक युवती को दुर्गा शक्ति में भर्ती करवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आखिरकार केस दर्ज हो गया है। कई महीने भटकने के बाद अब गृहमंत्री अनिल विज के दरबार में फरियाद सुनी गई। विज के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दूर के रिश्तेदार दंपती के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि उसने दुर्गा शक्ति की लिखित परीक्षा दी थी, जिसमें वह पास हो गई थी। मगर शारीरिक परीक्षा के दौरान उसका भाई बीमार हो गया, इसलिए वह भाग नहीं ले पाई थी। अस्पताल में उनके दूर के रिश्तेदार जींद जिले के ऊदेपुर गांव निवासी आमना व उसके पति मोहंदी ने बताया कि दुर्गा शक्ति में आप भर्ती हो सकती है क्योंकि डॉक्टर व सरकारी अधिकारियों से उनकी अच्छी जान पहचान है। उन लड़कियों को एक अवसर मिलेगा, जो शारीरिक परीक्षा में गैरहाजिर रह गई। मगर पांच लाख रुपये देकर शारीरिक परीक्षा में भाग ले सकती हो। उन्होंने पूरी तरह विश्वास में ले लिया और 26 मई 2022 को दो लाख रुपये व असली दस्तावेज लेकर सफेद कागज पर साइन भी करवा लिए। फिर 10 जून 2022 को दो लाख रुपये दिए। एक लाख उसकी मौसी के लड़के जयपाल व नरेश ने दिए थे, जिसकी वीडियो भी उनके पास है। जब दुर्गा शक्ति की फाइनल लिस्ट लगी तो उसमें उसका नाम नहीं था।
विज्ञापन

आमना व मोहंदी से बात की और असली दस्तावेज लौटाने के लिए कहा तो दंपती ने विश्वास दिया कि तेरा पेपर दिल्ली पुलिस का पास करवा देंगे। जब उसने पेपर देने से मना कर दिया तो दो लाख का चेक आमना और एक लाख मोहंदी के नाम के चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए। धोखेबाज दंपती के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उसने कई बार थाने से लेकर एसपी तक शिकायतें दी। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार पीड़िता गृहमंत्री के दरबार में पहुंची और उन्होंने ऑडियो व वीडियो सुबूत के तौर पर दिखाई। गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर एसपी फतेहाबाद ने भूना थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आमना व मोहंदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
-अनूप कुमार, एसएचओ, भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed