फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A monkey bit the ear of a young man who was making momos

Fatehabad News: बंदर ने मोमोज बना रहे युवक का कान काटा

Mon, 07 Sep 2026 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Sep 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
A monkey bit the ear of a young man who was making momos
फतेहाबाद में पकड़े गए बंदर स्त्रोत प्रशासन
फतेहाबाद। ठाकर बस्ती में रविवार को घर में मोमोज बना रहे विनोद सोनी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। झुंड में एक बंदर ने विनोद का कान काट लिया जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया पर उसका कान का टुकड़ा नहीं जोड़ा जा सका।
विज्ञापन

वहीं पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल ने नगर परिषद अधिकारियों को इस बारे में शिकायत दी। इसके बाद सोमवार दोपहर को टीम ठाकर बस्ती पहुंची और अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों से 16 बंदर पकड़े हैं। पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल ने कहा कि शहर में बंदरों का आतंक है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एजेंसी को ठेका दिया गया है लेकिन बावजूद इसके अभियान नहीं चलाया जा रहा है। रोजाना बंदर किसी न किसी को काट रहे हैं।
विज्ञापन

----------
मोमोज बना रहा था तब किया बंदर ने हमला
विनोद सोनी ने बताया कि वह घर पर मोमोज तैयार कर रहा था। इस दौरान बंदर आए ओर उसके कान पर झपटा मार दिया। जिससे कान का एक टुकड़ा अलग हो गया। वह उपचार के लिए नागरिक अस्पताल गया। फिर निजी अस्पताल गया लेकिन कान का टुकड़ा नहीं जुड़ा है। उनके बाकी बचे कान पर 15 टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बंदरों के डर से छत से कूद चुकी हैं दो महिलाएं
बंदरों के कारण शहर में पहले भी दो बार बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। शहर के शिव चौक में अलग-अलग मामलों में महिलाएं बंदरों के डर से छत से कूद चुकी हैं। इसके चलते दोनों महिलाओं की टांगे भी टूट गई थी। इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने एजेंसी को ठेका दिया था लेकिन फिलहाल हालात ये है कि शहर में अभियान नहीं चलाया जा रहा है।
-
नगर परिषद ने निजी एजेंसी को बंदर पकड़ने का ठेका दिया हुआ है। एजेंसी की टीम को बुलाया गया है और शहर में बंदरों को पकड़ा जा रहा है।
- महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed