फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आयुष विभाग ले जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए गए योग शिविर

आयुष विभाग ले जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए गए योग शिविर

Tue, 12 Jun 2018 12:02 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
आयुष विभाग ले जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए गए योग शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए चल रही तैयारियों में सोमवार को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए गए तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन था। आयुष विभाग के सौजन्य से उपायुक्त डा. हरदीप सिंह के नेतृत्व में 11 जून तक मुख्य रूप से पंच, सरपंचों, नगर पार्षदों तथा अन्य इच्छुक जन साधारण के लिए तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर उत्साहवर्धक रहा। प्रशिक्षण शिविर में आयुष विभाग की ओर से योग विशेषज्ञा अंबिका पान्टा ने पतंजलि योग समिति के सदस्यों के साथ मिलकर 21 जून को होने वाले योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार होने वाले योगाभ्यासों व प्राणायाम का प्रशिक्षण ब्लॉक व जिला स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को बारीकी से दिया।

ब्लाक स्तर पर भट्टूकलां, नागपुर, रतिया, जाखल, टोहाना व भूना में पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास संबंधित गांवों पंच-सरपंचों के करवाया गया। जिला व ब्लॉक स्तर पर सभी प्रशिक्षण शिविरों में लगभग 140 पंच सरपंचों सहित अनेक नागरिकों ने भाग लिया। इसी कड़ी में आगामी 13 जून से 15 जून तक जिला व ब्लॉक स्तर के सभी सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों/ कर्मचारियों तथा इच्छुक जनसाधारण के लिए एक और प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय ओम शांति हाल, नजदीक दुर्गा मंदिर, जीटी रोड़ में दिया जाएगा। सोमवार को जिला स्तर के योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में भारत स्वाभिमान संस्था के जिला प्रभारी मंदीप योगी, पतंजलि जिला प्रभारी मंजू चोपड़ा, पार्षद नेहा मितल, पतंजलि योग समिति से मोहन तनेजा, रमेश कामरा,चन्द्र प्रकाश, सुरेंद्र, आयुष विभाग से डा. राजेश कुमार, डा. संजय पाल, डा. अजीत कुमार, सीमा यादव, संदीप कुमार, मनीषा, उषा तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed