फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गांव बबनपुर में डायरिया का प्रकोप, सौ से अधिक मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, टीम भेजी गई

गांव बबनपुर में डायरिया का प्रकोप, सौ से अधिक मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, टीम भेजी गई

Wed, 06 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गांव बबनपुर में डायरिया का प्रकोप, सौ से अधिक मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, टीम भेजी गई
गांव बबनपुर में डायरिया का प्रकोप, सौ से अधिक मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, टीम भेजी गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया । पंजाब के सीमावर्ती गांव बबनपुर में एकाएक डायरिया ने गांव के सैंकड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। एकाएक गांव में इतनी बड़ी संख्या में डायरिया के मरीज मिलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम गांव बबनपुर भेजी और मरीजों का उपचार शुरू किया गया। स्वास्थ्य विभाग की शुरु आती जांच में गांव बबनपुर के 106 मरीज डायरिया की चपेट में आए हैं। हालांकि इनमें से अधिकतर मरीज पंजाब के साथ लगते शहरों मानसा, बरेटा आदि जगहों पर निजी अस्पताल में उपचार के लिए चले गए हैं। गांव के हालात देखते हुए डायरिया के मरीजों की संख्या और भी अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की शुरूआती जांच में सामने आ रहा है कि गांव में सोमवार दोपहर को मीठे पानी की छबील लगाई गई थी, संभवत: उसी छबील के दौरान साफ पानी का इस्तेमाल नहीं किया जिसके चलते छबील से मीठा पानी पीने वाले लोगों को डायरिया की शिकायत हुई है।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि लखविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार रात को ही गांव में कुछ लोगों को उल्टी दस्त होने की बात सामने आई थी, लेकिन मरीजों की संख्या कम होने के चलते इसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया गया लेकिन मंगलवार दोपहर बाद होते होते मरीजों की संख्या एकाएक बढने लगी। उन्हें जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पूरे गांव के घर-घर जाकर डायरिया के शिकार हुए मरीजों की सूची बनाई और इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दी। लखविंदर सिंह ने कहा कि गांव की पंचायत की ओर से भी मरीजों के पूरी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने बताया कि गांव बबनपुर में डायरिया के मरीजों की संख्या सौ से अधिक जरूर है लेकिन हालात काबू में हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोग साथ लगते पंजाब के अस्पतालों में उपचाराधीन हैं तो कुछ लोग रतिया के ही निजी और नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाए गए हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि उनकी पंजाब के अस्पतालों में उपचाराधीन लोगों के परिजनों से बात हुई है। हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। डायरिया के पीछे के कारणों बारे पूछे जाने पर सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने कहा कि प्राथमिक जांच में ये बात सामने आ रही है कि गांव बबनपुर में बीते दिन मीठे पानी की छबील लगाई गई थी जिसमें साफ पानी का इस्तेमाल शायद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता, इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed