फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   86,000 withdrawn from account by changing debit card

Fatehabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 86,000 उड़ाए

Sun, 27 Apr 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
86,000 withdrawn from account by changing debit card
टोहाना (फतेहाबाद)। जींद जिले के गांव सुलहेड़ा निवासी युवती का डेबिट कार्ड बदलकर हजारों रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता की शिकायत पर टोहाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला जींद के गांव सुलहेड़ा निवासी कुसुम ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनका बैंक खाता टोहाना के एचडीएफसी बैंक में खुला है। इससे लेनदेन के लिए बैंक से डेबिट कार्ड जारी हुआ है। महिला ने बताया कि 25 अप्रैल को दोपहर 11 बजे वह सुलहेड़ा निवासी अनु के साथ चंडीगढ़ रोड स्थित यस बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गई थी, तभी वहां दो व्यक्ति आए। उन्होंने झांसा देकर डेबिट कार्ड का पिन देख लिया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उनका एचडीएफसी बैंक का डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने कुछ समय बाद भूना रोड पर अन्य एटीएम से उनके खाते से 86,000 रुपये निकाल लिए। इसका संदेश उनके मोबाइल फोन पर आया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में जाकर आरोपियों की तलाश की लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। उन्होंने शहर पुलिस को शिकायत दे दी। जांच अधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed