फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दूल्हे बने दोस्त को गले लगकर निकले थे गाड़ी में, दूल्हे कृष्ण ने कहा, क्या मालूम था आखिरी बार मिल रहा दोस्तों को

दूल्हे बने दोस्त को गले लगकर निकले थे गाड़ी में, दूल्हे कृष्ण ने कहा, क्या मालूम था आखिरी बार मिल रहा दोस्तों को

Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दूल्हे बने दोस्त को गले लगकर निकले थे गाड़ी में, दूल्हे कृष्ण ने कहा, क्या मालूम था आखिरी बार मिल रहा दोस्तों को
विकास छिंपा
विज्ञापन

भूना।
गांव धौलू में खुद की शादी में शरीक होने आए चार दोस्तों की मौत ने दूल्हे कृष्ण कुमार को अंदर तक झकझोर दिया है। हिसार से चलकर चारों दोस्त अनीश, सोनू, प्रवीण और कुलदीप गांव धौलू में कृष्ण की शादी के बाद रखे गए समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। कृष्ण की मानें तो उसे अभी तक चारों दोस्तों की मौत का भरोसा नहीं हो रहा क्योंकि उनकी मौत की सूचना मिलने से महज आधा घंटा पहले वे सभी लोग शादी समारोह में डीजे की धुन पर नाच रहे थे। ये बताया गया है कि प्रवीण को छोड़कर बाकी तीनों दोस्तों ने हल्की-फुल्की ड्रिंक भी की हुई थी लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
कृष्ण की मानें तो उसके लिए अब वापिस नौकरी पर जाना भी कचोटेगा। बकौल कृष्ण, ठेके पर नौकरी करते हुए ही उसकी चारों से दोस्ती हुई थी। चार दोस्त हिसार में पुलिस लाइन के सामने स्थित एक ठेके पर नौकरी करते थे। कुलदीप का उन्हीं के ठेके के पास एक ढाबा था। कृष्ण के अनुसार वे अपनी शादी के लिए कुछ दिन की छुट्टी लेकर आया था और उसके दोस्तों ने पीछे उसके हिस्से का काम भी संभाला हुआ था। आए दिन फोन पर सबकी बात होती थी और हंसी-मजाक चलता रहता था। कृष्ण के अनुसार शादी के बाद हुई पार्टी में भी सभी मृतक दोस्त उसके साथ हंसी मजाक कर रहे थे। हिसार के लिए वापिस निकलते समय भी चारों दोस्त उसे गले लगकर मिले थे लेकिन उसे क्या पता था कि वो अपने सभी दोस्तों से आखिरी बार ही मिल रहा है।
विज्ञापन

एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
उधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद आपातकालीन एंबुलेंस बुलवाने के लिए कॉल की गई थी, किंतु एंबुलेंस कॉल के एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। इतना ही नहीं, एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस में भी महज दो ही युवकों के शवों को अस्पताल तक ले जाने की क्षमता थी। जिसके चलते ग्रामीणों को तुरंत पिकअप की व्यवस्था करनी पड़ी। पिकअप में लिटाकर चारों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो भूना सामुदायिक केंद्र में अस्पताल कर्मियों ने बिस्तरों की कमी के चलते एक ही बिस्तर पर तीन शवों को रख दिया, ग्रामीणों के विरोध के बाद सभी शवों को नीचे लिटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed