फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   75-year-old Ramswaroop of Hasanga races fastest in Panchkula, fatehabad

हसंगा के 75 वर्षीय रामस्वरूप ने पंचकूला में सबसे तेज लगाई दौड़

Mon, 30 Dec 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
75-year-old Ramswaroop of Hasanga races fastest in Panchkula, fatehabad
एथलीट ट्रैक पर दौड़ लगाते हसंगा के रामस्वरूप कुकणा। - फोटो : Fatehabad
भूना। मास्टर फेडरेशन हरियाणा के तत्वावधान में ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम पंचकूला में वरिष्ठ नागरिकों की राज्य स्तरीय दो दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता में हसंगा के रामस्वरूप कुकणा ने विभिन्न तीन वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर फतेहाबाद व गांव का नाम रोशन किया है। 75 वर्ष के रामस्वरूप ने 800 मीटर दौड़ लगा कर एक इतिहास भी रचा है। एथलीट कोच हरदीप सिंह ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में विजेता वरिष्ठ नागरिकों की सात फरवरी से 11 फरवरी तक इसी स्टेडियम में नेशनल स्तरीय एथलीट खेलकूद प्रतियोगिता होगी। जिसमें उक्त विजेता प्रतिभागी हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच ने बताया कि बुढ़ापे में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है जो बुजुर्ग खेलों में आदरणीय है उनके लिए मास्टर फेडरेशन हरियाणा ने पहली बार एथलीट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

75 साल की उम्र में सबसे तेज दौड़े रामस्वरूप हसंगा
मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों से डेढ़ सौ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। जिनकी आयु 40 से 80 आयु वर्ग के बीच थी। दो सौ व चार सौ तथा आठ सौ मीटर की दौड़ में हसंगा के 75 वर्षीय रामस्वरूप कुकणा ने प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वही 40 वर्षीय गिंदर सिंह गोगी ने पांच हजार मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 75 वर्षीय सावंत राम मे लोंग जंप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया जबकि 50 वर्षीय बलवीर कौर ने शॉट पुट व हैमर में गोल्ड मेडल जीता। जबकि 45 वर्षीय हरदीप सिंह ने 800 मीटर में रजत तथा 15 मीटर में कांस्य पदक एवं पांच हजार पैदल स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं 70 वर्षीय कामरेड छत्रपाल ने भाला फेंक व ऊंची कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 75 वर्षीय बारू राम ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण व हाई जंप में सिल्वर पदक प्राप्त किए। 45 वर्षीय महिला छिंदर पाल कोर ने 5 हजार पैदल स्पर्धा में रजत व 15 सौ मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उपरोक्त विजेता वरिष्ठ नागरिक अब 7 से 11 फरवरी तक ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम पंचकूला में राष्ट्रीय स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। जिसमें कई राज्यों के वरिष्ठ नागरिक प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed