फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एनएचएम कर्मियों की विभाग से वार्ता विफल, दो दिन और बढ़ी हड़ताल, धरनास्थल पर कर्मचारी ने करवाया मुंडन

एनएचएम कर्मियों की विभाग से वार्ता विफल, दो दिन और बढ़ी हड़ताल, धरनास्थल पर कर्मचारी ने करवाया मुंडन

Tue, 12 Feb 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों की विभाग से वार्ता विफल, दो दिन और बढ़ी हड़ताल, धरनास्थल पर कर्मचारी ने करवाया मुंडन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पिछले सात दिनों से मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे एनएचएम कर्मचारियों की सोमवार को डीजे हेल्थ से वार्ता विफल हो गई। वार्ता विफल होने के तुरंत बाद ही कर्मचारियों ने हड़ताल दो दिन और आगे बढ़ा दी है। वहीं सोमवार को नागरिक अस्पताल के बाहर हड़ताल पर बैठे एक एनएचएम कर्मचारी ने धरना स्थल पर ही मुंडन भी करवाया। सोमवार को जिले के 450 में से 190 कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण नागरिक अस्पताल में डिलीवरी कक्ष तथा विभिन्न गांवों में चल रहे टीकाकरण का अभियान प्रभावित हो रहा है। सीएमओ मुनीष बंसल ने काम प्रभावित होने की पुष्टि की है।
लगातार बढ़ रही है हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों की संख्या
मालूम हो कि जिले में कुल 450 एनएचएम कर्मचारी हैं। जहां पहले तीन दिनों तक 100 से भी कम कर्मचारी रोजाना हड़ताल में शामिल हो रहे थे वहीं पिछले चार दिनों से लगातार हड़ताली कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों से लगातार 100 से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इसी के तहत सोमवार को भी हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों की संख्या पिछले एक सप्ताह में सबसे ज्यादा 190 थी।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवाएं सामान्य, डिलीवरी कक्ष व टीकाकरण कार्य प्रभावित
एनएचएम कर्मचारियों के पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य विभाग का काम प्रभावित हो रहा है। जहां एंबुलेंस सेवाओं को विभाग आऊटसोर्सिंग के कर्मचारियों के सहयोग से सामान्य रखने में कामयाब हुआ है वहीं डिलीवरी कक्ष का काम भी प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग गांवों में बच्चों को रूटीन टीकाकरण अभियान चलाता है उस अभियान का काम भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की विभाग से वार्ता विफल होने के कारण भविष्य में भी हड़ताल के जारी रहने से सेवाओं पर और असर पडने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन और आगे बढ़ी हड़ताल
बता दें कि सोमवार को एनएचएम कर्मचारियों की स्वास्थ्य विभाग के डीजी के साथ वार्ता थी। यूनियन नेताओं के 5 सदसीय डेलीगेशन के साथ वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को दो दिन और आगे बढ़ा दिया है। जहां पिछले एक सप्ताह से हड़ताल के कारण सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दो दिन और हड़ताल बढने से आमजन को अगले दो दिन भी परेशानी को सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed