{"_id":"5ab2ad9d4f1c1ba4238b6873","slug":"71521659293-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात अचानक पटरी से उतरा मालगाड़ी का आखिरी डिब्बा, कोई घायल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात अचानक पटरी से उतरा मालगाड़ी का आखिरी डिब्बा, कोई घायल नहीं
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
बुधवार देर रात टोहाना से होकर सूरतगढ़ की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी का आखिरी दो डिब्बे टोहाना से कुछ दूरी पर ओवरब्रिज के पास पटरी से उतरने के चलते रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। मालगाड़ी का जो डिब्बा पटरी से उतरा, वह गार्ड का डिब्बा था लेकिन इस हादसे में किसी के भी घायल होने का कोई समाचार नहीं है। मालगाड़ी के गार्ड अनिल कुमार ने बताया कि कोयले से भरी मालगाड़ी सूरतगढ़ की ओर चली थी। गाड़ी लूप लाइन पर थी और मेन लाइन पर ले जाने का प्रयास किया तो गाड़ी के दो आखिरी डिब्बे पटरी से उतर गए। गाड़ी की स्पीड कम होने के चलते हादसा मामूली हुआ अन्यथा सारी गाड़ी पटरी से उतर सकती थी।
दूसरी ओर मालगाड़ी के पटरी से उतरने का समाचार मिलते ही जींद के रेलवे कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी के पहिए को दोबारा पटरी पर फिट करने के काम में जुट गए। मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर मिलते ही एकबारगी तो टोहाना स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों का रूट बदला गया था लेकिन बाद में मालगाड़ी को दूसरे रूट पर डालकर ट्रेनों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक रेलवे कर्मचारी मालगाड़ी को रेलवे पटरी पर दोबारा फिट करने के काम में लगे हुए थे।