{"_id":"6a99b7fbc000fd49f20544f0","slug":"stolen-chest-found-on-canal-bank-money-and-documents-safe-fatehabad-news-c-127-1-ftb1008-160504-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चोरी हुआ संदूक नहर पटरी पर मिला, रुपये-दस्तावेज सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चोरी हुआ संदूक नहर पटरी पर मिला, रुपये-दस्तावेज सुरक्षित
Thu, 03 Sep 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव शेखुपुर दड़ौली में पतराम की ढाणी से चोरी हुआ संदूक खेड़ी नहर की पटरी पर सही सलामत मिल गया। उसमें रखे करीब 42,500 रुपये और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिले। पुलिस ने नकदी और सामान मालिक को सौंप दिया।
मंगलवार देर शाम दो युवक पतराम की ढाणी में पहुंचे थे। उन्होंने चारपाई पर रखी चाबी उठाकर घर का ताला खोला। इसके बाद दोनों बॉक्स रूपी संदूक उठाकर भागने लगे। इसी दौरान बुजुर्ग पतराम की आंख खुल गई। उन्होंने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। युवकों ने उन्हें धक्का दिया और भाग गए।
आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग के मुंह पर टेप भी लगाया था। चोर संदूक लेकर खेड़ी नहर की पटरी पर पहुंचे। वहां उन्होंने ताला तोड़ा और नकदी तलाशने लगे। संदूक में दस्तावेज भी रखे थे। रुपये एक बड़े पॉलिथीन में रखे थे। चोरों ने पॉलिथीन को दस्तावेज समझ लिया और रुपये नहीं ढूंढ पाए। इसके बाद संदूक वहीं छोड़कर भाग गए। टूटा ताला भी संदूक के अंदर रख दिया।
विज्ञापन
अगली सुबह लोगों ने नहर की पटरी पर संदूक पड़ा देखा। शाम को ढाणी में चोरी की जानकारी सामने आने पर एक व्यक्ति ने संदूक पड़े होने की बात बताई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में संदूक खोला गया तो नकदी और सभी दस्तावेज सुरक्षित मिले। थाना प्रभारी वीरसिंह ने बताया कि चोरी हुआ सामान सुरक्षित मिल गया है। इसे मालिक को सौंप दिया गया है।