{"_id":"6a99b7621043c0b43c0581fa","slug":"two-hour-symbolic-sit-in-outside-the-deo-office-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-160491-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीईओ कार्यालय के बाहर दो घंटे सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीईओ कार्यालय के बाहर दो घंटे सांकेतिक धरना
Thu, 03 Sep 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठे अध्यापक। संवाद
फतेहाबाद। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी और कथित शोषण के आरोप लगे हैं। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर कार्रवाई की मांग की।
संघ ने दोपहर बाद तीन से पांच बजे तक धरना दिया। राज्य कोषाध्यक्ष राजेश पेटवाड़ ने आरोप लगाया कि विद्यालय के कई शिक्षकों को करीब दो साल से सर्विस बुक उपलब्ध नहीं करवाई गई है। इस समस्या से जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों को बार-बार स्पष्टीकरण जारी कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। संघ पदाधिकारी संजय कांटीवाल ने कहा कि शिक्षकों की सर्विस बुक और वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे शिक्षकों में रोष है।
विज्ञापन
संघ पदाधिकारियों ने अनुसूचित जाति वर्ग के शिक्षकों को जातिगत आधार पर प्रताड़ित करने और मानसिक रूप से परेशान करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन बड़ा धरना शुरू करेगा। इस मौके पर संजय कांटीवाल, संजय कुमार, अनिल कुमार, उपप्राचार्य सज्जन कटाला, राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।