{"_id":"6a99b81be82f466145068c2b","slug":"bar-elections-sunil-shweta-rani-and-rakesh-file-nomination-papers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160502-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : सुनील, श्वेता रानी और राकेश ने भरे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : सुनील, श्वेता रानी और राकेश ने भरे पर्चे
Thu, 03 Sep 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए समिति सदस्य
फतेहाबाद। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों की प्रक्रिया के तीसरे दिन नामांकन प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए नए दावेदारों ने अपने पर्चे जमा कराए। वित्त सचिव पद के लिए सुनील कुमार कढ़ाला और राकेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
वहीं सचिव पद के लिए अधिवक्ता श्वेता रानी ने अपना नामांकन जमा करवाकर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। चुनाव अधिकारी संदीप टांटिया तथा चुनाव समिति के सदस्य विकास शर्मा, योगेश गुप्ता, कपिल सुनेहा, वीरपाल कौर, सुरेंद्र छिंदा व मनोज गिरधर ने बताया कि प्रत्याशियों के पास अपनी दावेदारी वापस लेने का अवसर रहेगा।
इसके तहत शुक्रवार को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद 11 सितंबर को मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी और वोटिंग की समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।